फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लेनदेन के विवाद में दी धमकी, फायर झोंका

लेनदेन के विवाद में दी धमकी, फायर झोंका

Wed, 27 Mar 2019 02:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
लेनदेन के विवाद में दी धमकी, फायर झोंका
घर में घुसकर परिवार को पीटा, फायर झोंका
विज्ञापन

मेरठ। लालकुर्ती के घोसी मोहल्ले में मंगलवार को दर्जनभर युवकों ने एक घर में घुसकर लोगों से मारपीट की। दहशत में एक महिला बेहोश हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित परिवार ने तहरीर दी है।

घोसी मोहल्ले में शहजादी के घर में दर्जनभर युवक घुस गए। आरोप है कि इन युवकों ने पैसे के लेन-देन को लेकर पूरे परिवार को पीटना शुरु कर दिया। मारपीट के बाद घर में तोड़फोड़ की। युवकों ने हवाई फायरिंग भी की। लोगों को अपनी ओर आते देख युवक भाग गए। थाने पहुंची शहजादी ने बताया कि उसका पति अब्दुल्लापुर में मीट की दुकान चलाता था। वह शोहराबगेट निवासी शोएब से मुर्गा खरीदता था। शोएब के पांच हजार रुपये उधार थे। इसी दौरान उसके पति की मौत हो गई। आरोप है कि इन्हीं पैसों को लेकर शोएब अपने 10-12 साथियों के साथ घर आया और परिवार से मारपीट की। इंस्पेक्टर लालकुर्ती रोजंत त्यागी का कहना है कि पीड़िता की ओर से तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed