फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गंगानगर में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा

गंगानगर में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा

Thu, 14 Mar 2019 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 02:50 AM IST
विज्ञापन
गंगानगर में बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश, हंगामा
मेरठ। गंगानगर थाना क्षेत्र में नशे में धुत एक युवक ने बुधवार रात आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान वहां से गुजर रही एक महिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोगों ने आरोपी को जमकर पीट दिया। इस बीच बच्ची के परिजन भी वहां पहुंच गए और घटना का विरोध जता दिया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई और युवक को हिरासत में लेकर थाने आ गई। काफी देर तक थाने में हंगामा होता रहा। इसके बाद पीड़ित पक्ष तहरीर देकर वहां से बच्ची को साथ लेकर लौट गया।
विज्ञापन

उधर, पुलिस ने थाने लाकर युवक को हवालात में बंद कर दिया। इसी बीच नशे में धुत युवक अपनी जैकेट से फंदा लगाने का प्रयास करने लगा। जैसे ही पहरे पर मौजूद पुलिसकर्मी की नजर उस पर पड़ी तो उसने शोर मचा दिया। थाने में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने हवालात से निकालकर नशेड़ी युवक की जमकर खबर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed