फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सब्जी विक्रेता का क्षत-विक्षत शव मिला

सब्जी विक्रेता का क्षत-विक्षत शव मिला

Sat, 23 Feb 2019 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सब्जी विक्रेता का क्षत-विक्षत शव मिला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। गांव फफूंडा से दो दिन पहले ठेले पर सब्जी बेचने निकला 40 वर्षीय व्यक्ति अचानक लापता हो गया था। उसकी पत्नी शुक्रवार को गुमशुदगी लिखाने थाने पहुंची। यहां पुलिस ने परिजनों को बृहस्पतिवार को लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मेरठ-खुुर्जा रेलवे ट्रैक पर नूरनगर अंडरपास में मिले क्षत-विक्षत शव की जानकारी दी।
गांव फफूंडा निवासी महिला रानी ने बताया कि उसका पति राजू (40) पुत्र हरभजन ठेले पर गांव-गांव जाकर सब्जी बेचता है। वह बृहस्पतिवार सुबह ठेला लेकर सब्जी बेचने निकला था। इसके बाद से घर नहीं पहुंचा। रानी ने गुमशुदगी दर्ज किए जाने का मांग की। उधर, पुलिस ने बृहस्पतिवार दोपहर लिसाड़ी गेट क्षेत्र के गांव नूरनगर रेलवे अंडरपास के नीचे मिले शव एवं ठेले के बारे में जानकारी दी। इस पर परिजनों ने मेरठ मोर्चरी पहुंचकर शव को देखा। उन्होंने राजू के रूप में शनाख्त नहीं की। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। परिजनों ने राजू की हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

पुलिस दे रही हादसे का रूप
पुलिस के अनुसार राजू नूरनगर गांव से सब्जी बेचकर निकला। वह मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर बने अंडरपास पर पहुंचा तो ठेले में ब्रेक नहीं होने के कारण दीवार से टकरा गया था। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि उक्त स्थान पर दिन में भीड़ रहती है। वहीं, परिजनों को आरोप है कि उक्त स्थान पर घटना के समय कोई नहीं था। यदि हादसा हुआ तो किसी ने राजू को अस्पताल क्यों नहीं पहुंचाया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथमदृष्टा मामला हादसे का लग रहा है। पहले शव की शनाख्त नहीं हो पाई थी तो शव को मोर्चरी भेज दिया था। अब शनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों की तहरीर के आधार पर जांचकर कार्रवाई की जाएगी।-रघुराज सिंह, इंस्पेक्टर थाना लिसाड़ीगेट
मुख्य बातें
पुलिस मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक स्थित नूरनगर अंडरपास में दुर्घटना बता रही
परिजन हत्या किए जाने की आशंका जता रहे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed