फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   बीडीएम स्पोर्टस फैक्ट्री के गोदाम में चोरी

बीडीएम स्पोर्टस फैक्ट्री के गोदाम में चोरी

Wed, 19 Sep 2018 02:08 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
बीडीएम स्पोर्टस फैक्ट्री के गोदाम में चोरी
बीडी महाजन की फैक्ट्री के गोदाम में चोरी
विज्ञापन


मेरठ। सोमवार रात चोरों ने दिल्ली रोड पर स्पोर्ट्स कांपलेक्स स्थित इंटरनेशनल बीडी महाजन एंड संस स्पोर्ट्स गुड्स फैक्ट्री के गोदाम का शटर उखाड़कर सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। नुकसान का अभी तक आंकलन नहीं किया गया है।

फर्म के संचालक बीडी महाजन के पुत्र आदित्य ने बताया कि दिल्ली रोड स्थित स्पोर्ट्स कांपलेक्स के बी-6 में उनका गोदाम है। सोमवार रात चोरों ने एक गोदाम का शटर और गेट उखाड़कर अंदर से सामान चोरी कर लिया है। गोदाम के बाहर स्क्रू ड्राइवर आदि उपकरण पडे़ मिले। साथ ही गोदाम के अंदर रखे हेलमेट आदि के उपकरण भी बाहर पडे़ मिले। आदित्य की सूचना के बाद टीपी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। आदित्य ने बताया कि पिछले कई दिनों से कांप्लेक्स के अंदर कुछ शरारती तत्व शराब पीकर घूमते हैं। कुछ महीने पहले फैक्ट्री में कार्यरत मीता भाटिया से गोदाम के सामने ही कुछ लोग बैग छीनकर भाग गए थे। एक साल पूर्व भी चोरों ने गोदाम का जंगला उखाड़कर चोरी का प्रयास किया था। पुलिस को तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर टीपी नगर डालचंद ने बताया कि पीड़ित पक्ष की ओर से नुकसान की कोई जानकारी नहीं दी गई है। वहां पर पुलिस गश्त बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed