{"_id":"5b58ea124f1c1b49748b6e66","slug":"171532553746-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनिंग के पहले दिन मुख्यमंत्री ने पढ़ाया रंगरूटों को पाठ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेनिंग के पहले दिन मुख्यमंत्री ने पढ़ाया रंगरूटों को पाठ
Updated Thu, 26 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रेनिंग के पहले दिन रंगरूटों को पाठ पढ़ाया। पहले शुभकामनाएं दीं और फिर बताया कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। शांति व्यवस्था बनाना अब आपका भी दायित्व है। लंबे समय बाद आपको नौकरी मिली है। ईमानदारी से काम करें।
34 हजार सिपाहियों की उत्तर प्रदेश में 32 अलग-अलग पुलिस ट्रेनिंग सेंटरों में बुधवार से ट्रेनिंग शुरू हो गई है। मेरठ में हापुड़ रोड स्थित पीटीएस में 360 सिपाही ट्रेनिंग कर रहे हैं। जिनको मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित किया है। इस दौरान आईजी पीटीएस लक्ष्मी सिंह, एसएसपी राजेश पांडेय, एसपी पूनम चौधरी और एएसपी कैंट सतपाल सिंह भी मौजूद रहे।
एसएसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने रंगरूटों से कहा कि सराहनीय कार्यों के बल पर यूपी में आज कानून का राज है। अपराधियों में पुलिस का खौफ बना हुआ है। कानून और शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस हमेशा ऐसे ही कार्य करती रहेगी तो यूपी अपराध से मुक्त होगा। करीब एक घंटे तक मुख्यमंत्री ने रंगरूटों को पाठ पढ़ाया।
विज्ञापन
खास बातें:
वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये पीटीएस में रंगरूटों से की सीधी बात
360 रंगरूट की चल रही है पीटीएस में ट्रेनिंग