{"_id":"5b3be18f4f1c1ba5468b4774","slug":"171530651023-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिसाड़ीगेट में चाकू से बोला हमला, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिसाड़ीगेट में चाकू से बोला हमला, हालत गंभीर
Updated Wed, 04 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
मेरठ। लिसाड़ी गेट के मेवगढ़ी में मंगलवार देर रात एक युवक पर हमला कर दिया गया। युवक पर चाकू से कई वार किए गए। जिसे गंभीर हालत में आनंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार ने एक महिला समेत उसके परिवार पर हमले का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट मोहम्मद असलम के मुताबिक मेवगढ़ी निवासी आबिद पुत्र मुशरफ को उसके मोहल्ले का एक युवक बुलाकर ले गया था। आरोप है कि वहां पर एक महिला और उसके बेटों ने चाकू से हमला बोल दिया। जिसमें वह काफी घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। जिस पर हमलावर आबिद को छोड़कर भाग गए।
इसकी जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। उससे पहले परिजनों ने आबिद को अस्पताल में भर्ती करा दिया। पुलिस ने बताया कि हमला करने वाला शातिर अपराधी है। हाल में लिसाड़ीगेट पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोलना बताया है। हमले में शामिल महिला से आबिद का एक हत्या के मामले में पुराना विवाद चल रहा था। हमलावरों को शक था कि आबिद दूसरे पक्ष के साथ है। जिसके चलते उन्होंने उसको पहले बुलाया और हमला कर दिया। पुलिस इसकी जांच कर रही है।