फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ईद पर रहें सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एडीजी

ईद पर रहें सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एडीजी

Wed, 13 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Wed, 13 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
ईद पर रहें सुरक्षा के कड़े इंतजाम: एडीजी
मेरठ। एडीजी प्रशांत कुमार ने जोन के सभी एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि ईद पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रखे जाएं।
विज्ञापन

मंगलवार को जोन ऑफिस में आयोजित बैठक में एडीजी ने मुठभेड़ और बदमाशों की धरपकड़ को लेकर समीक्षा की। एडीजी ने निर्देश दिए कि पुलिस थानों में मीटिंग कर लोगों की समस्याएं पूछकर निस्तारण करें। ईद पर सुरक्षा के मद्देनजर कोई बखेड़ा न हो, इसको देखते हुए बदमाशों पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए। जोन में 38 बदमाश मुठभेड़ में ढेर हुए हैं और 400 से अधिक बदमाशों के पैर में गोली लगी जबकि 1000 बदमाशों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ईद से पहले लुटेरे सक्रिय होते है, इस पर पुलिस का ज्यादा फोकस होना चाहिए। जेल से जमानत पर छूटे बदमाशों की निगरानी की जाए। कानून व्यवस्था और भी बेहतर हो, इसको लेकर पुलिस को रणनीति बनाकर काम करना होगा। अपराधी चौकस हो चुके है, पुलिस को उनसे आगे चलकर काम करने की जरूरत है। बैठक में आईजी रेंज राजकुमार वर्मा, एसपी हापुड़ संकल्प शर्मा, एसपी देहात मेरठ राजेश कुमार के अलावा सहारनपुर, बागपत, बुलंदशहर, नोएडा व गाजियाबाद के एसपी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed