फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   योगेश वर्मा-बदनसिंह बद्दो में थी दुश्मनी

योगेश वर्मा-बदनसिंह बद्दो में थी दुश्मनी

Sun, 03 Jun 2018 02:24 AM IST
Updated Sun, 03 Jun 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
योगेश वर्मा-बदनसिंह बद्दो में थी दुश्मनी
मेरठ। पुलिस के अनुसार संजय गुर्जर बसपा नेता योगेश वर्मा का करीबी था। बद्दो और योगेश में प्रापर्टी को लेकर विवाद था। जिस पर बद्दो ने संजय की हत्या कराई। इस विवाद की जानकारी पर योगेश को पार्टी से निकाल दिया गया था। बद्दो ने जहां कुख्यात सुशील मूंछ से हाथ मिलाया तो कारोबारी राजेश दीवान की करोड़ों की प्रापर्टी पर कब्जा किया। 50 हजार का इनामी सुशील मूंछ परतापुर के सोहरका गांव में मां-बेटे की हत्या में वांछित है। इस घटना के बाद पुलिस सुशील की तलाश में है। पुलिस को अंदेशा कि मेहरचंद की हत्या प्रापर्टी के विवाद में हो सकती है। वहीं, मेहरचंद का परिवार बसपा से जुड़ा है तो मेहरचंद का सपा नेताओं से जुड़ाव बताया गया। मेहरचंद का फोटो पूर्व सीएम अखिलेश यादव के साथ लगा था।
विज्ञापन

खुली हाइवे सुरक्षा की पोल
मेरठ। हाइवे पर एक बार फिर वारदात हो गई। परतापुर थाने से करीब 150 मीटर दूर गेस्ट हाउस संचालक की हत्या कर बदमाश आसानी से फरार हो गए। इससे पूर्व टीपी नगर थाने के पास मसाला व्यापारी की हत्या हुई थी। हाइवे पर दुल्हन की लूट के बाद हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed