फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो गोदामों पर छापा, अवैध कटान का भंडाफोड़

दो गोदामों पर छापा, अवैध कटान का भंडाफोड़

Sun, 29 Apr 2018 02:44 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
दो गोदामों पर छापा, अवैध कटान का भंडाफोड़
दो गोदामों पर छापा, अवैध कटान का भंडाफोड़
विज्ञापन

मेरठ। शहर में अवैध कटान नहीं रुक पा रहा है। शनिवार को सीओ कोतवाली ने हापुड़ रोड स्थित दो गोदामों पर छापामारी कर 31 क्विंटल मीट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। सीओ के अनुसार यहां अवैध कटान कर सड़ा हुआ मीट फर्जी मार्का की पैकिंग में सप्लाई हो रहा था।
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला के अनुसार सूचना थी कि आशियाना कालोनी में दो गोदामों में सड़ा हुआ मीट पैक कर सप्लाई होता है। जिस पर लिसाड़ी गेट और नौचंदी पुलिस के साथ छापा मारा गया। सीओ के अनुसार दो गोदामों में अवैध कटान कर मीट पैकिंग होता मिला। बडे़-बडे़ फ्रीजरों में मीट की पैकेट बनाकर स्टोर किए जा रहे थे। ये गोदाम कोतवाली क्षेत्र निवासी परवेज के थे। मौके से शहनवाज निवासी इस्लामाबाद और परवेज निवासी बनी सराय कोतवाली धरे गए जबकि हाशिम, आसिफ, इरफान, इमरान, इकराम, सलीम चांद, अईयया आदि फरार हो गए।
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों से भी आता है मीट
सीओ के अनुसार ये आरोपी कटान करने के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी सड़ा गला मीट कम दामों पर खरीदते हैं। मौके से दो छुरी और दो तौल कांटे मिले हैं। आरोपी मीट पैक करके फर्जी मार्का लगाकर मार्केट में सप्लाई करते थे। मौके से काफी संख्या में मार्का लगे पैकिट भी मिले। जिन पर नई दिल्ली और लोकल फर्म का फर्जी नाम दर्ज था। आरोपियों पर फूड एक्ट, धोखाधड़ी आदि धाराओं में केस दर्ज हुआ है। सीओ ने बताया कि मौके से मिले मीट की पैकिंग आकर्षक थी। लेकिन उसमें तीखी दुर्गंध आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौकी पुलिस की भूमिका संदिग्ध
मेरठ। यह गोरखधंधा जाकिर कालोनी पुलिस चौकी के पास ही चल रहा था। ऐसे में इस चौकी के पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। सीओ कोतवाली ने बताया कि ये धंधा लंबे समय से चल रहा था। यहां पर ठेलों में भी मीट लाया जाता था और पैक करके वाहनों में भरकर ले जाया जाता था। लेकिन करीब 500 मीटर दूर पुलिस चौकी को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। सीओ के अनुसार जाकिर कालोनी पुलिस चौकी स्टाफ की भूमिका की भी जांच की जाएगी। यदि पुलिसकर्मियों की भूमिका मिली तो कार्रवाई जरूर होगी।

गोमांस की पुष्टि को भरे गए नमूने
सीओ ने बताया कि मौके पर बरामद मांस की जांच के लिए पशु चिकित्सकों की टीम बुलाई गई। हालांकि प्रथम दृष्टया गोमांस की पुष्टि नहीं होना बताया गया। लेकिन मीट के नमूने भरकर जांच को भेजे जा रहे हैं।
खास बातें:
हापुड़ रोड पर जाकिर कालोनी पुलिस चौकी के पास चल रहा था काला कारोबार
31 क्विंटल मीट और चार फ्रीजर बरामद, दो गिरफ्तार, पुलिसकर्मियों पर बैठी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed