फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   हारमनी इन होटल पर पहुंची रिलायंस की टीम

हारमनी इन होटल पर पहुंची रिलायंस की टीम

Thu, 29 Mar 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
हारमनी इन होटल पर पहुंची रिलायंस की टीम
सील लगाने के बजाय सर्वे करके लौटी टीम
विज्ञापन

मेरठ। होटल हारमनी इन पर सील लगाने पहुंची ऋणदाता फाइनेंस कंपनी की टीम केवल सर्वे कर वापिस लौट गई। यहां लोगों का जमावड़ा लगने के कारण टीम के सदस्यों को लगा कि कहीं कोई गड़बड़ न हो जाए।

हारमनी इन के मालिक हिमांशु पुरी का परिवार मेरठ से गायब है। इस होटल व्यवसायी पर रिलायंस फाइनेंस का ही करीब 25 करोड़ का लोन बकाया है। इसके अलावा अन्य लोगों का पैसा भी बताया जा रहा है। एक पखवाड़े से यह परिवार गायब है। होटल पर ताला पड़ा है और हिमांशु की शास्त्रीनगर स्थित कोठी पर भी केवल नौकर है। हालांकि शुरू में लोगों ने इस परिवार को तलाशने की भी कोशिश की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कोठी और होटल पर फाइनेंस कंपनी ऋण वसूली का नोटिस चस्पा कर चुकी है। होटल का बिजली कनेक्शन काटा जा चुका है। साथ ही पीएनजी की सप्लाई भी बंद है। जनरेटर कनेक्शन भी कट चुका है। ऐसे में अब फाइनेंस कंपनी कभी भी होटल पर सील लगा सकती है। इसको लेकर बुधवार कंपनी की टीम पहुंची। चर्चा थी कि टीम सील लगाने ही आई है। लेकिन यहां लोगों का जमावड़ा लग गया। मीडियाकर्मियों के कैमरे भी चमके। इस पर टीम सदस्यों ने यहां सील नहीं लगाई और केवल सर्वे कर ही लौट गए।
विज्ञापन


खास बातें:
होटल हारमनी इन पहुंची ऋणदाता फाइनेंस कंपनी की टीम
भीड़ जुटने पर गड़बड़ी होने के अंदेशे पर वापस लौट गई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed