Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पति हवालात में, पत्नी की हाईवे पर मौत, आरोप हत्या का

पति हवालात में, पत्नी की हाईवे पर मौत, आरोप हत्या का

Sun, 10 Dec 2017 02:37 AM IST
Updated Sun, 10 Dec 2017 02:37 AM IST
विज्ञापन
पति हवालात में, पत्नी की हाईवे पर मौत, आरोप हत्या का
कंकरखेड़ा/मेरठ। हाईवे पर शनिवार सुबह खड़ौली गांव निवासी मुनेश देवी(45) पत्नी राज सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मुनेश के तीन बेटों पर एक योग शिक्षिका ने छेड़छाड़ व हमले का केस दर्ज कराया था। बेटों की गिरफ्तारी न होने पर राज सिंह पांच दिन से कंकरखेड़ा थाने की हवालात में बंद था, जिसे मुनेश खाना देने जा रही थी। राज ने शिक्षिका और उसके परिजनों पर मुनेश की हत्या कराने का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

यह हुआ था विवाद
राज सिंह ने आरोप लगाते बताया कि एक सप्ताह पूर्व भोला रोड पर एक योग शिक्षिका कार चलाना सीख रही थी। इस दौरान वहां से बाइक से जा रहे राज सिंह के बेटों सुमित, नितिन व जॉनी को कार की टक्कर लग गयी थी। विरोध करने पर शिक्षिका ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए थे। लेकिन पुलिस ने केवल शिक्षिका की तहरीर पर ीर राज के तीनों बेटों के खिलाफ छेड़छाड़, जानलेवा हमला में केस दर्ज किया था। तभी से तीनों फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

पिता था अवैध कस्टडी में
आरोप है कि गिरफ्तारी का दबाव बनाने के लिए पुलिस ने राज सिंह को पांच दिनों से अवैध रूप से कस्टडी में लेकर हवालात में डाल रखा था। चेतावनी दे रखी थी कि जब तक उसके बेटे गिरफ्तार नहीं होंगे, उसे नहीं छोड़ा जाएगा। उसकी पत्नी मुनेश थाने में उसका खाना लेकर आती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी वाहन से कुचली गई मुनेश
शनिवार सुबह खड़ौली गांव के पास हाईवे पर एक महिला का शव पड़ा होने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। बताया गया कि कोई अज्ञात वाहन उसे कुचलता हुआ निकल गया था। शव की शिनाख्त मुनेश के रूप में होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। मुनेश के पति को आननफानन में हवालात से निकाला गया।
100 रुपये रोजाना रिश्वत
राज सिंह का आरोप है कि पुलिस ने उसे अवैध कस्टडी में रख रखा था। उसकी पत्नी रोजाना खाना लेकर आती थी। जब तक पुलिस वाले मुनेश से 100 रुपये नहीं ले लेते थे, खाना हवालात में नहीं भिजवाते थे।
मैंने नहीं किया हवालात में बंद
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा पीपी सिंह का कहना है कि योग शिक्षिका की तहरीर पर मुनेश के तीन बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया था। अब मुनेश के पति ने योग शिक्षिका व उसके परिजनों पर मुनेश की हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी है। शिक्षिका पक्ष ने मुनेश को समझौते के लिए रोहटा रोड बुलाया था। लेकिन केस दर्ज कराने के बाद वे क्यों समझौते के लिए बुला रहे थे, यह समझ से परे है। राज सिंह की तहरीर की जांच करते हुए केस दर्ज कराया जा रहा है। वहीं, राज सिंह कब से पुलिस कस्टडी में था या उसे किसने थाने में बंद किया था, इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैंने राज सिंह को थाने में बंद नहीं किया। मेरे पूछने पर राज सिंह ने खुद थाने की बात कही थी।
एसएसपी ऑफिस पर हंगामा
वहीं, पीड़ित परिवार ने एसएसपी ऑफिस पर भी हंगामा कर एसपी क्राइम शिवराम यादव को ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया है कि मुनेश को मार दिया गया है। छेड़छाड़ के आरोप को भी फर्जी बताया। एसपी क्राइम ने सीओ दौराला से रिपोर्ट मांगते हुए बताया कि जांच के बाद कार्रवाई होगी।

गहन जांच होगी
सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि मामला गंभीर है। राज सिंह को पांच दिन से अवैध हिरासत में रखने के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उस पर कार्रवाई होगी।
खास बातें
पति था कंकरखेड़ा थाने की हवालात में पांच दिनों से अवैध रूप से बंद
महिला के बेटों पर एक योग शिक्षिका ने कराया था छेड़छाड़, हमले का मुकदमा
अब महिला के पति ने योग शिक्षिका और परिजनों के खिलाफ कराया हत्या का केस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed