{"_id":"5a21c0f34f1c1ba12d8b5fa6","slug":"171512161523-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगानगर में महिला से 50 हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगानगर में महिला से 50 हजार लूटे
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से 50 हजार लूटे
गंगानगर। भावनपुर थाना क्षेत्र के रुकनपुर-मोरना निवासी जितेंद्र शर्मा परिवार के साथ गंगानगर स्थित गंगाग्रीन सिटी में रहते हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी अंजू शर्मा अपनी बेटी चारू के साथ गंगानगर डिवाइडर रोड स्थित पीएनबी गई थी। वहां से उन्होंने 50 हजार रुपये निकाले। बैंक से दोनों ऑटो में बैठकर आईआईएमटी चौराहे पर पहुंची और वहां से पैदल ही दधीचि रोड पर घर के लिए चल दीं। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला से 50 हजार की नकदी से भरा पर्स छीन लिया। महिला काफ ी दूर तक शोर मचाते हुए बदमाशों के पीछे दौड़ी, लेकिन वे फरार हो गए। पीड़िता ने गंगानगर थाने में तहरीर दी है। एसओ आशुतोष कुमार के मुताबिक कुछ घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है।