फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जागी पुलिस ,किशोरी के बयान लिए, धाराएं बढ़ाई

जागी पुलिस ,किशोरी के बयान लिए, धाराएं बढ़ाई

Sat, 02 Dec 2017 02:18 AM IST
Updated Sat, 02 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
जागी पुलिस ,किशोरी के बयान लिए, धाराएं बढ़ाई
किशोरी के बयान दर्ज, धारा बढ़ाईं
विज्ञापन

मेरठ। बहन से छेड़छाड़ से आहत भाई के जान देने की घटना के मामले में पुलिस ने पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज किए। पुलिस ने केस में छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट सहित कई धाराएं बढ़ा दी हैं। वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी को उनके घरों पर भी दबिश दी गई, लेकिन वे नहीं मिले।
बुधवार रात ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंद्रानगर में एक दूध व्यापारी की बेटी से मोहल्ले के ही तीन युवकों ने छेड़खानी कर दी थी। विरोध करने पर उसके भाई को पीटा गया। इस घटना से किशोरी का भाई इतना आहत हुआ कि उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर खानापूर्ति कर ली। यहीं नहीं आरोपियों की गिरफ्तारी तक का प्रयास नहीं किया गया। शुक्रवार को एसपी सिटी मान सिंह चौहान के निर्देश पर ब्रह्मपुरी पुलिस पीड़ित परिवार के घर पहुंची। महिला पुलिस के सामने छात्रा से घटना की जानकारी ली और उसके बयान दर्ज किए। वहीं परिजनों का कहना है कि अब उनका मकसद आरोपियों को सजा दिलाना है। उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन

एसओ ब्रह्मपुरी सतीश राय ने बताया कि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए इस केस में आरोपी मोनू, विनोद और सोमिल पर पॉस्को एक्ट भी लगा दिया गया है। इसके अलावा मारपीट और छेड़खानी की धाराएं भी लगाई गईं हैं। मोनू और विनोद भाई है। वहीं एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि थाना पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात
बहन से छेड़छाड़ से आहत भाई के आत्महत्या करने का मामला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed