{"_id":"5a19d3674f1c1b4c528b5ae4","slug":"171511641959-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरार सिपाही को नहीं खोज पाई पुलिस, परिवार बेहाल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फरार सिपाही को नहीं खोज पाई पुलिस, परिवार बेहाल
Updated Sun, 26 Nov 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरार सिपाही को नहीं ढूंढ सकी पुलिस, परिवार बेहाल
मेरठ। एसएसपी ऑफिस पर शनिवार को एक महिला अपने बेटे और बेटी के साथ आपबीती सुनाते हुए बिलख पड़ी। महिला का पति सिपाही है, जिसने पत्नी को बिना बताए दूसरी शादी कर ली। पुलिस अफसरों ने पीड़िता को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस ऑफिस पहुंची शामली निवासी रीता ने एसपी क्राइम को बताया कि उसकी शादी करीब 14 साल पहले सिपाही सोहन वीर के साथ हुई थी। उसका पति पल्लवपुरम थाने पर तैनात था। पति का पल्लवपुरम निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। तीन माह पहले वह युवती को लेकर फरार हो गया और शादी कर ली। तीन माह से वह न लौटा और न ही उसकी कोई खबर मिली है। पुलिस भी उसे नहीं ढूंढ पाई। आरोप है कि उसके पति ने अपना मकान भी बेच दिया। अब वह बच्चों के साथ मायके में रह रही है। आर्थिक तंगी से भी जूझ रही है। एसपी क्राइम शिवराम का कहना है कि जांच पड़ताल में पला चला कि सिपाही पल्लवपुरम थाने से सस्पेंड चल रहा है। शिकायत के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।