{"_id":"5a04c00d4f1c1b156b8b4d86","slug":"171510260749-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिनेमाघर के मालिक ने कब्जाए 26 लाख, धमकी दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिनेमाघर के मालिक ने कब्जाए 26 लाख, धमकी दी
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिनेमाघर के मालिक ने कब्जाए 26 लाख, धमकी दी
मेरठ। शहर के एक सिनेमाघर के मालिक पर 26 लाख रुपये कब्जाने का आरोप है। बृहस्पतिवार को पीड़ित कारोबारी ने एसएसपी ऑफिस पर पुलिस अफसरों से शिकायत की। पूरे मामले में गंगानगर पुलिस भी एक साल से मामला दबाए बैठी है।
मवाना रोड स्थित कसेरू बक्सर निवासी शोभित गर्ग पुत्र आनंद प्रकाश गर्ग की फ्लोर मिल के अलावा बाइक शोरूम भी है। पीड़ित ने एसपी देहात से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि शहर के एक सिनेमाघर में शोरूम खोलने के लिए सिनेमाघर के मालिक को बीस लाख रुपये लिखित में दिए थे। उसके बाद छह लाख रुपये शोरूम में खर्च कर लिए। आरोप है कि सिनेमाघर के मालिक ने शोरूम नहीं खोलने दिया और कागजात भी फर्जी बता दिए। पीड़ित ने पुलिस अफसरों से शिकायत की तो गंगानगर थाने में मामला दर्ज हुआ। आरोप है कि गंगानगर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, पैसे मांगने पर पीड़ित कारोबारी को धमकी दी जा रही है। गंगानगर पुलिस की भी भूमिका संदिग्ध है। एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि शुक्रवार को एसओ गंगानगर और पीड़ित कारोबारी को बुलाया गया है। पूरे मामले की जांच कराकर आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।