{"_id":"59f4f3b74f1c1b98678b7faf","slug":"171509225399-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या
Updated Sun, 29 Oct 2017 02:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में कंजरों वाले पुल के पास शनिवार देर रात बाइक सवार दो शूटरों ने बाइक पर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हापुड़ रोड पर निजी अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। पुलिस से शव छीनने की कोशिश की। कई थानों की फोर्स ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
देहली गेट थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटला कसाई वाली गली निवासी आमिर अख्तर उर्फ राजू (35) पुत्र अख्तर शादियों में खाना बनाने का काम करता था। युवक कांग्रेस नेता सारिक भारती का रिश्तेदार था। रात करीब 11 बजे आमिर दुकान से घर पहुंचा था। इस बीच उसके मोबाइल फोन पर कॉल आयी, जिसके बाद आमिर कुछ देर में आने की बात कहकर घर से निकल गया। पुलिस ने बताया कि आमिर अपने साथी जुम्मा निवासी घंटाघर के साथ कमेला पुल से पिलोखड़ी पुल की तरफ जा रहा था। बाइक आमिर चला रहा था, जबकि जुम्मा पीछे बैठा था।
गर्दन से सटाकर मारी गोली
आमिर जब बाइक लेकर कंजर वाला पुल के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर दो नकाबपोश बदमाश वहां पहुंचे। एक बदमाश ने आमिर की गर्दन के पास से असलहा सटाकर गोली चला दी। गोली लगते ही आमिर और जुम्मा बाइक समेत जा गिरे। पल भर में वारदात को अंजाम देकर हत्यारे हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। जुम्मा के शोर मचाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट राशिद अली पहुंचे। पुलिस खून से लथपथ आमिर को हापुड़ रोड पर सिटी हॉस्पिटल में ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों और अन्य लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर हंगामा
गुस्साए लोग शव को पुलिस से छीनकर अस्पताल से बाहर सड़क पर लाने लगे और जाम लगाकर हंगामा कर दिया। सूचना पर प्रभारी एसपी सिटी संजीव बाजपेई फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस अफसरों ने करीब आधा घंटे की मशक्कत करते हुए किसी तरह जाम खुलवाया। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया। प्रभारी एसपी सिटी का कहना है कि पुलिस रंजिश और लेनदेन के विवाद को लेकर जांच कर रही है। मोबाइल की कॉल डिटेल से खास मदद मिलेगी।
पेशेवर शूटर ने सटाकर मारी गोली
प्रभारी एसपी सिटी के अनुसार जिस तरह से घटना को अंजाम दिया, उससे साफ है कि हत्या को पेशेवर शूटर ने अंजाम दिया। आमिर की गर्दन के पास एक ही गोली सटाकर मारी गई, जो उसकी मौत का कारण बनी। गोली तमंचे से मारी गई या पिस्टल से, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा। चश्मदीद जुम्मा से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
चार माह पहले हुई थी पिता की मौत:
आमिर दो भाईयों में बड़ा था। पिता अख्तर की चार माह पहले ही बीमारी से मौत हुई थी। आमिर की मौत के बाद उसकी पत्नी फरजाना और मां चिम्मी का रो रोकर बुरा हाल था। आमिर के पांच बच्चे हैं। आमिर के छोटे भाई तारिक ने किसी रंजिश से इंकार किया है।
खास बात
- लिसाड़ी गेट में कंजर वाला पुल के पास बाइक सवार दो शूटरों ने अंजाम दी वारदात
- भीड़ ने हापुड़ रोड पर जाम लगाया, पुलिस से की युवक का शव छीनने की कोशिश