फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   परतापुर में सौतेले पिता ने किया किशोरी छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार

परतापुर में सौतेले पिता ने किया किशोरी छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार

Wed, 13 Sep 2017 02:23 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 02:23 AM IST
विज्ञापन
परतापुर में सौतेले पिता ने किया किशोरी छात्रा से दुष्कर्म, गिरफ्तार
मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सौतेले पिता ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला। विरोध करने पर पत्नी और बेटी की गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर परतापुर दीपक शर्मा के अनुसार मूलरूप से बदायूं निवासी इस महिला के पति की दस साल पहले मौत हो चुकी है। जिसके बाद महिला ने एक गांव निवासी युवक से दूसरी शादी कर ली। महिला के अपने पहले पति के तीन बच्चे हैं। उसकी बड़ी बेटी कक्षा सात में पढ़ती है। आरोप है कि एक सप्ताह पहले जब महिला घर पर नहीं थी, तो सौतेले पिता ने छात्रा को चाय में नशीली गोलियां देकर दुष्कर्म किया। महिला ने उसकी शिकायत पुलिस से करने की बात कही थी तो वह माफी मांगने लगा। आसपास के लोगों ने मामला निपटा दिया था।
विज्ञापन

मंगलवार को महिला की अनुपस्थिति में आरोपी ने फिर सौतेली बेटी से दुष्कर्म किया। महिला को लौटने पर इसका पता चला तो उसने कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दे दी। जिस पर आरोपी पिता ने शिकायत करने पर पत्नी और बेटी का गला दबाने का प्रयास किया। शोर मचने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इंस्पेक्टर के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed