फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मरीज की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़, स्टाफ को पीटा

मरीज की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़, स्टाफ को पीटा

Tue, 08 Aug 2017 02:07 AM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
मरीज की मौत पर अस्पताल में तोड़फोड़, स्टाफ को पीटा
गंगानगर। गंगानगर एच ब्लॉक स्थित देवअनंत हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद मरीज की मौत होने पर गुस्साए परिजनों ने आईसीयू में तोड़फोड़ कर दी। स्टाफ को भी दौड़ा दौड़ाकर पीटा गया। सूचना पर पहुंचे सीओ के सामने परिजनों ने जमकर हंगामा किया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद मामला शांत हो पाया। तहरीर पर अस्पताल के तीन संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव निलोहा, मवाना निवासी अनुज (30) पुत्र योगेश कुमार जैविक खाद की दुकान करता था। कमर में गांठ बनने की शिकायत पर अनुज को रविवार सुबह करीब 11 बजे देवअनंत हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद अस्पताल के डॉ. अनिल कुमार और डॉ. वीपी सिंह ने उसका ऑपरेशन किया था। परिजनों के मुताबिक सोमवार सुबह अनुज ठीक था। लेकिन उसके बाद धीरे-धीरे तबियत बिगड़नी शुरू हुई और कुछ ही देर में अनुज की मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की सूचना पर अनुज के परिजनों में आक्रोश फैल गया। गांव से काफी संख्या में लोग परिजनों के साथ हॉस्पिटल पहुंच गए। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आईसीयू में तोड़फोड़ कर दी। कुछ लोगों ने एंट्री गेट के शीशे तोड़ डाले। आईसीयू के महिला और पुरुष स्टाफ को पीटने से वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ सदर देहात श्रीराम अर्ज इंचौली, गंगानगर और भावनपुर पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। सीओ द्वारा कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम
अनुज की शादी तीन साल पहले प्रीति से हुई थी। एक बेटी प्रिंसी है। अनुज की मौत के बाद मां मिथलेश सहित परिजनों में कोहराम मचा था।
हार्ट अटैक से हुई मौत
हॉस्पिटल के चेयरमैन मुनेश कुमार शर्मा का कहना है कि अनुज का ऑपरेशन ठीक हुआ था। सुबह बात भी कर रहा था। अचानक उसने सीने में दर्द बताना शुरू किया तो ईसीजी कराई गई। डॉ अनिल की मौजूदगी में ईसीओ जांच कराने करने की तैयारी थी कि उसी दौरान अनुज की हार्ट अटैक से मौत हो गई। परिजनों ने हॉस्पिटल में तोड़फोड़ कर स्टाफ के साथ मारपीट की है।

पीएम रिपोर्ट बताएगी मौत का कारण
इस संबंध में सीओ सदर देहात श्रीराम अर्ज ने बताया कि परिजनों ने हॉस्पिटल संचालकों और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा। अस्पताल से तहरीर नहीं मिली है।
खास बात
- गंगानगर स्थित देवअनंत हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद हुई युवक की मौत
- परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, अस्पताल के संचालकों पर केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed