फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   गोकशी की सूचना पर छापा, 50 किलो मीट बरामद

गोकशी की सूचना पर छापा, 50 किलो मीट बरामद

Fri, 21 Jul 2017 08:26 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
गोकशी की सूचना पर छापा, 50 किलो मीट बरामद
मेरठ। कोतवाली थाना क्षेत्र के सराय बहलीम में शुक्रवार सुबह गोकशी की सूचना पर पुलिस ने एक घर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने मौके से दो बोरों में भरा करीब 50-60 किलो मीट और चाकू बरामद कर लिया। पड़ोस के लोगों ने मीट गोवंश का होने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

एसओ कोतवाली विजय गुप्ता के अनुसार कंट्रोल रूम की सूचना पर मोहल्ला सराय बहलीम में दिलशाद पुत्र मोहम्मद इरशाद के घर पर छापा मारा गया। लेकिन उससे पहले ही दिलशाद साथियों के साथ फरार हो गया था। मौके पर मीट जमीन पर पड़ा मिला, जबकि अन्य अवशेष प्लास्टिक के बोरे में भरे हुए थे। आसपास के लोगों का आरोप था कि मीट गोवंश का है। जिस पर पुलिस ने लोगों को समझाते हुए पशु चिकित्सक को मीट के सैंपल भरने के लिए बुला लिया। एसओ का कहना है कि प्रथम दृष्टया मीट भैंस का लग रहा है। सैंपल की जांच रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकेगा। आरोपी दिलशाद के खिलाफ अवैध तरीके से पशु काटने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

साहब! यहां रात में काटे जाते हैं पशु
मीट बरामद होने के बाद भाजपा नेताओं ने एसओ कोतवाली के सामने आरोप लगाया कि यहां गोवंश का कटान किया जा रहा है। आरोपी पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पड़ोस के लोगों ने भी कहा कि कई घरों में रात में पशुओं को लाया जाता है और अवैध तरीके से कटान कर तराजू से तोलकर मीट बेचा जा रहा है। एसओ का कहना है कि कटान कहीं दूसरे स्थान पर किया है, यहां बेचने के लिए मीट लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- कोतवाली इलाके के सराय बहलीम में घर में काटे जा रहे थे पशु
- पड़ोस के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर किया हंगामा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed