{"_id":"5cb4ee41bdec2213e8071532","slug":"161555361345-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में कैसे हो गई लईक की हत्या, दोस्तों से खुलेगा राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी में कैसे हो गई लईक की हत्या, दोस्तों से खुलेगा राज
विज्ञापन
परतापुर तिराहा पर स्विफ्ट कार में युवक की हत्या का मामला
दोस्तों से पूछताछ के दौरान बयानों में आया विरोधाभास
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। स्विफ्ट कार में लईक की हत्या कैसे हुई, इसका राजफाश उसके दोस्त करेंगे। पुलिस का दावा है कि दोस्तों से पूछताछ में उनके बयानों में विरोधाभास सामने आया है। घटना का क्राइमसीन कुछ दूसरा ही इशारा कर रहा है। जिसके चलते पुलिस ने चारों दोस्तों को हिरासत में लिया हुआ है। 20 घंटे की पूछताछ में चारों दोस्त अभी कुछ बताने को तैयार नहीं हैं, जबकि पुलिस का कहना कि लईक की हत्या कैसे, क्यों और किस परिस्थितियों में हुई है, इसके बारे में सिर्फ उसके चश्मदीद चारों दोस्त ही बता पाएंगे।
गाड़ी रुकते ही कैसे आए बदमाश
पुलिस के मुताबिक चश्मदीद दोस्तों का कहना है कि स्विफ्ट कार में लईक और सुहेल था। जबकि तीनों दोस्त ढाबे पर सिगरेट और पानी की बोतल लेने गए थे। तभी बदमाश आए और वारदात करके चले गए। सवाल बड़ा कि ऐन वक्त पर बदमाश कैसे वहां पहुंचे। उनको कैसे पता था कि गाड़ी ढाबे पर रुकेगी। यह सवाल कई बार पुलिस ने चारों दोस्तों से किया।
ड्राइविंग सीट पर कैसे मिला खून
पुलिस के मुताबिक चश्मदीद सुहेल ने बताया कि लईक ड्राइवर की बगल वाली सीट पर आगे बैठा था। वहीं ड्राइविंग सीट पर सुहेल था। ड्राइविंग सीट पर पुलिस को खून मिला है। वारदात के बाद कार से उतरकर भागे सुहेल ने बालाजी ढाबे से कुछ कदम दूर ही वैष्णो ढाबा पहुंचकर घटना की सूचना देने का दावा किया। इसको लेकर दोस्तों की थ्योरी पुलिस की गले नहीं उतर रही।
विज्ञापन
एनएच-58 पर बदमाशों का तांडव
मेरठ। नेशनल हाईवे पर पुलिस के तमाम दावों को धता बताते हुए बदमाशों ने पिछले एक महीने में लूट व हत्याओं की करीब एक दर्जन घटनाओं को अंजाम दे दिया। वहीं, पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है।
कंकरखेडा से लेकर परतापुर तक के नेशनल हाईवे को ही लें तो लूट व हत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं। कुछ दिन पहले बिगबाइट के सामने बाइक सवार बदमाशों ने दिल्ली के एक इंजीनियर उनकी पत्नी से गन प्वाइंट पर कार, गहने व नगदी लूट ली थी। एनएच-58 पर दुल्हन की हत्या से लोग सहम गए थे। पिछले एक माह में हाईवे पर कंकरखेडा, टीपीनगर में मोबाइल लूट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। पंद्रह दिन पूर्व ही बिगबाइट के पास बदमाशों ने चालक की हत्या कर कार लूट ली थी। अब परतापुर तिराहे पर लईक नाम के युवक की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई।
हर बिंदु पर चल रही जांच
चारों दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। लईक की हत्या गाड़ी में कैसे हुई, इसका राजफाश सिर्फ चश्मदीद दोस्त की करेंगे। सभी दोस्तों के बयानों में विरोधाभास है। हर बिंदु पर जांच चल रही है। -अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी