{"_id":"5c954b51bdec2214283624f2","slug":"161553288017-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुजारी का शव कॉलेज के बाहर पड़ा मिला, हत्या की आंशका , हडकंप मचा, एक मोबाईल गायब","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुजारी का शव कॉलेज के बाहर पड़ा मिला, हत्या की आंशका , हडकंप मचा, एक मोबाईल गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटे ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस हादसा बताने में लगी
दोनों मोबाइल रात में हुए बंद, एक पड़ा मिला, दूसरा गायब
अमर उजाला ब्यूरो
मोदीपुरम।
पल्लवपुरम थानाक्षेत्र निवासी एक पुजारी की बृहस्पतिवार रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह उनका शव मिलांज मॉल के पीछे एक कॉलेज के पास मिला। रात में तलाश के दौरान उनके बेटे को पुजारी का मोबाइल फोन, बैग और साइकिल पड़ी मिली थी। बेटे ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस मामले को हादसा बता रही है।
मूलरूप से खेकड़ा निवासी पंडित सुनील गोस्वामी (48) पल्लवुपरम फेजवन की डबल स्टोरी में पत्नी अनीता, बेटी मेघा व बेटे मनु के साथ रहते थे। वह सिवाया हाईवे स्थित अप्पू ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित मंदिर में पुजारी थे। बताया गया कि बृहस्पतिवार शाम मंदिर में पूजा करने के बाद वह घर नहीं पहुंचे। रात आठ बजे बेटे ने फोन मिलाया तो दोनों मोबाइल बंद मिले। परिजनों ने तलाश शुरू की तो देररात मिलांज मॉल के पीछे बेटे मनु को उनकी साइकिल, एक मोबाइल और बैग पड़ा मिला। सुबह पांच बजे फिर से परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन सुनील का पता नहीं चला। आठ बजे पुलिस ने सूचना दी कि रॉयल मैनेजमेंट कॉलेज के पास शव पड़ा मिला है। परिजनों ने पहुंचकर शव की शनाख्त सुनील गोस्वामी के रूप में की। बेटे ने हत्या की आशंका जताते हुए बताया कि मुंह और हाथ पर चोट के निशान हैं। एक मोबाइल फोन भी गायब है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। बेटे मनु ने पल्ल्लवपुरम थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीसीटीवी की फुटेज देखी
जिस जगह पर पुजारी का शव पड़ा मिला है, वह व्यस्त मार्ग है। मिलांज मॉल के पीछे की ओर कॉलेज, एसबीआई, जिम और बड़ी मार्केट है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की है। फिलहाल पुलिस ने उनके दोनों फोन नंबरों को सर्विलांस पर लगाया है।
विज्ञापन
वर्जन--------
मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया नाले में गिरने से मौत की आशंका लग रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। -जनक सिंह चौहान, इंस्पेक्टर, पल्लवपुरम