फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   व्यापारी के हत्यारों के करीबी पहुंची पुलिस

व्यापारी के हत्यारों के करीबी पहुंची पुलिस

Fri, 01 Mar 2019 01:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी के हत्यारों के करीबी पहुंची पुलिस
- तीन लोग हिरासत में, एक करीबी पर पुलिस का फोकस
विज्ञापन

- शास्त्रीनगर में डकैती के दौरान व्यापारी की हत्या का मामला
मेरठ। शास्त्रीनगर में डकैती के दौरान व्यापारी मोहित मदान की हत्या के मामले में पुलिस हत्यारोपियों के करीब पहुंच गई है। पुलिस का दावा कि हत्या भाडे़ के शूटरों से कराई। जिसमेें व्यापारी का एक करीबी बताया गया है। जिस पर अभी पुलिस की जांच टिकी है। इसको लेकर पुलिस ने व्यापारी के परिवार के लोगों से पूछताछ भी की है।
शास्त्रीनगर सेक्टर-6 में व्यापारी मोहित मदान की बदमाशों ने रविवार को हत्या कर दी थी। बदमाशों ने घर में लूटपाट भी की। हत्या करने के बाद पुलिस ने व्यापारी के शव को फंदे पर लटकाया था। इसको लेकर पुलिस भी असमंजस की स्थिति में उलझ गई। पुलिस का दावा कि बदमाश अगर सिर्फ लूटपाट करने आते तो हत्या करने के बाद शव को फंदे पर क्यों लटकाते।
विज्ञापन

इसको लेकर पुलिस व क्राइम ब्रांच जांच करने में लगी है। पुलिस ने बताया कि हत्या में एक करीबी का नाम सामने आया है। जिस पर पुलिस का फोकस है। कई महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। तीन लोग हिरासत में लिए हुए है। मोबाइल की सीडीआर में मामला उलझा हुआ है। जिसकी जांच चल रही है। आरोपियों ने फूलप्रूफ प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात को पुलिस जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed