फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   चार दुकानों से लाखों का सामान चोरी, दो में चोरी का प्रयास

चार दुकानों से लाखों का सामान चोरी, दो में चोरी का प्रयास

Thu, 14 Feb 2019 02:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
चार दुकानों से लाखों का सामान चोरी, दो में चोरी का प्रयास
मवाना में चार दुकानों से लाखों का सामान चोरी, सीसीटीवी फुटेज में कैद चोर
विज्ञापन

- सुभाष चौक की घटना, व्यापारियों का हंगामा

मवाना। नगर में मंगलवार देर रात चोरों ने सुभाष चौक स्थित चार दुकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया, जबकि दो दुकानों में चोरी का प्रयास किया। सुबह होने पर प्रतिष्ठानों पर पहुंचे व्यापारियों के होश उड़ गए। व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की। सूचना पर पहुंचे सीओ ने घटना की जानकारी ली।
सुभाष चौक स्थित मोहल्ला मुन्नालाल निवासी मौ. अय्यूब की जनरल टार्च सेंटर के नाम से दुकान है। मंगलवार देर रात चोरों ने दुकान से हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने जैन बुक सेंटर के मालिक मुकेश जैन की दुकान को निशाना बनाया और यहां से भी हजारों रुपये कीमत की किताबें सहित कीमती सामान चोरी कर लिया। चोरी की दो घटनाओं को अंजाम देने के बाद चोरों ने मोहल्ला मुन्नालाल निवासी अजय की दुकान को निशाना बनाया। तेल की दुकान से भी चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोरों ने फैंसी साइकिल स्टोर के मालिक देवी चंद शर्मा की दुकान में रखे गल्ले से 20 हजार की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने मलय कौशिक की हार्डवेयर व गुलजार की मोबाइल की दुकान में भी चोरी का प्रयास किया, हालांकि वह घटना को अंजाम नहीं दे सके। बुधवार को दुकान पहुंचने पर दुकान मालिकों को मामले की जानकारी हुई। घटना की जानकारी पर व्यापार संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर नाराजगी जाहिर की। जानकारी पर सीओ मवाना पंकज सिंह व थाना पुलिस पहुंची। पीड़ित व्यापारियों ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। सीओ मवाना पंकज सिंह का कहना है कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चोर -
सुभाष चौक पर चार दुकानों में हुई लाखों की चोरी की घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। फुटेज में चोर घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। एसएसआई पंकज शर्मा ने बताया कि फुटेज से कुछ जानकारी मिली है। जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनाओं पर नहीं लग पा रही लगाम
नगर में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। इसको लेकर पूर्व में संयुक्त व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शैवाल दुबलिश के नेतृत्व में व्यापारी सीओ पंकज सिंह व थाना प्रभारी अशोक से मिल चुके है। व्यापारियों ने रोष जताते हुए जल्द चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने व चोरों को पकड़ने की मांग थी। बावजूद इसके भी पुलिस चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाना तो दूर चोरों को पकड़ने में नाकाम है। पिछले दो माह में चोर एक दर्जन से अधिक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके है। जिस कारण व्यापारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed