फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सगाई से पहले युवक की एलानिया हत्या

सगाई से पहले युवक की एलानिया हत्या

Mon, 11 Feb 2019 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 02:38 AM IST
विज्ञापन
सगाई से पहले युवक की एलानिया हत्या
मेरठ। परतापुर के गेझा गांव में रविवार दिनदहाड़े एक युवक की एलान के बाद गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। हथियारों से लैस दो बदमाशों ने सटीक रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। बीचबचाव में आए रोडी मिक्सर प्लांट के कर्मचारियों पर हवाई फायरिंग कर आरोपी फरार हो गए। गांव के पिता-पुत्र पर हत्या का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया। हत्या के पीछे आरोपियों के परिवार की महिला से छेड़छाड़ की बात कही गई है।
विज्ञापन

यह वारदात गेझा गांव के बाहर ट्यूबवेल पर सुबह करीब आठ बजे हुई। किसान ओमप्रकाश जाट का बेटा अमित कुमार (31) भैंसा बुग्गी से गोबर डालने ट्यूबवेल पर गया था। अमित की पहली पत्नी मानसिक रुप से कमजोर थी। उसके चलते उसके मायके वाले उसे ले गए थे। अमित का कहीं दूसरी जगह रिश्ता तय हो गया था। युवती के परिजन सगाई लेकर आने वाले थे। इस दौरान ट्यूबवेल पर पहले से मौजूद दो बदमाशों ने अमित पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दंी। जिससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार अमित के सिर और छाती पर कई गोलियां लगना बताया गया। ट्यूबवेल से 50 मीटर की दूरी पर रोडी मिक्सर प्लांट के चौकीदार अनिकेत ने शोर मचाया। जिस पर बदमाशों ने उसके ऊपर भी फायर किया, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण वहां पहुंच गए। सूचना पर परतापुर इंस्पेक्टर, एएसपी सतपाल सिंह फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ पहुंचे। उधर, अमित की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले दी थी हत्या की धमकी
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। अमित की मां सरोज ने गांव के ही सिंटू व उसके पिता राजू को नामजद किया है। सरोज ने पुलिस को बताया कि आरोपी के परिवार की एक युवती से अमित की बात हो जाती थी। उसके चलते युवती के परिजनों को शक था। इसको लेकर पहले अमित से मारपीट हो गई थी। आरोपियों ने पहले से धमकी दी थी कि वह अमित को नहीं छोड़ेंगे।
आरोपी के घर मिले खून के निशान
आरोपियों के नाम सामने आते ही पुलिस की टीम उनके घर पर दबिश देने पहुंची। पुलिस का दावा कि आरोपी अपने घर से फरार हो गए थे। उनके घर पर खून के कुछ निशान मिले हैं। जिनकी फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड से जांच कराई गई। नामजद आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी। लेकिन उनका सुराग नहीं लगा।
अमित पर छेड़छाड़ का केस
इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक के मुताबिक अमित पर छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज था, जिसकी जांच चल रही थी। हालांकि पीड़ित परिवार ने भी आरोपों को बुनियाद बताया है। पुलिस भी कहती है कि जांच में छेड़छाड़ होने की पुष्टि नहीं हुई थी। जिसके चलते अमित की गिरफ्तारी नहीं हुई। युवती के परिजन बेवजह शक करते थे। इसको लेकर उन्होंने अमित की हत्या कर दी।

पहले भी हुई गेझा में वारदात
गेझा गांव में पहले भी दिनदहाडे़ कई वारदात हो चुकी हैं। फायरिंग की घटनाएं अक्सर यहां पर होती हैं। जातीय संघर्ष भी हो चुका है। रविवार को किसान अमित की हत्या ने गांव वासियों को दहला दिया। हालांकि इस वारदात में दोनोें पक्ष एक ही बिरादरी के हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed