{"_id":"5c462c45bdec227378301dc7","slug":"161548102725-meerut-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई जगहों पर चोरी, तहरीर दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कई जगहों पर चोरी, तहरीर दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खरखौदा। चोरों ने रविवार रात्रि में कई जगह चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। इन सभी मामलों की थाने में तहरीर दी गई है।
सर्दी के मौसम के चलते चोरी की वारदातों में इजाफा हो रहा है। कस्बे में आए दिन दुकानों एवं पशुओं की चोरियां हो रही हैं। गांव बहरानुपर निवासी शकील हापुड़ रोड स्थित धर्मकांटे के बराबर में नए मकान का निर्माण कर रहा है। इस समय मकान में बिजली फिटिंग की जा रही है। चोरों ने रविवार रात्रि मकान से 10 किलोवाट का जेनरेटर, पांच बंडल कॉपर तार समेत अन्य कई सामान चोरी कर लिये। इसके बाद चोर कांग्रेस नेता धर्मपाल त्यागी के मकान में घुस गए। यहां जाग हो जाने पर भाग खडे़ हुए। वहीं, चोरों ने गांव कैली में मुख्य बस स्टैंड पर बने शिव मंदिर से पीतल का घंटा चोरी कर लिया।
रिपोर्ट दर्ज नहीं किए जाने पर रोष
कस्बा खरखौदा में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। दो दिन पहले कस्बा स्थित बाबूराम मार्केट में चोरों ने दो दुकानों का शटर काटकर लाखों रुपयेे का सामान चोरी कर लिया था। जिसमें पीड़ित पक्ष द्वारा थाने में तहरीर दी गई थी। पीड़ित पक्षों ने अन्य दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज एवं गाड़ी का नंबर लेकर पुलिस को सौंप दिया है। दो दिन बाद भी पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की है और न ही कोई कार्रवाई की। पुलिस की इस निष्क्रियता को लेकर व्यापारियों में रोष है।
मेरी थाने में हाल ही में तैनाती हुई है। इस मामले में अभी उसे जानकारी नहीं है। -रजनीश तिवारी, इंस्पेक्टर खरखौदा