फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दो सगी बहन छात्राओं से छेड़छाड़, धमकी दी

दो सगी बहन छात्राओं से छेड़छाड़, धमकी दी

Sun, 09 Sep 2018 02:32 AM IST
Updated Sun, 09 Sep 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
दो सगी बहन छात्राओं से छेड़छाड़, धमकी दी
दो सगी बहनों के साथ छेड़छाड़, धमकी दी
विज्ञापन

मेरठ। दो सगी बहनों ने अपने ही कॉलेज में पढ़ने वाले एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। शुक्रवार रात आरोपी पक्ष ने घर में घुसकर मारपीट और फायरिंग की। थाने में कार्रवाई न होने पर पीड़ित पक्ष ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर हंगामा किया।

इंचौली निवासी एक व्यक्ति ने शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसकी दो बेटी शहर में एक कॉलेज में बीए की पढ़ाई कर रहीं हैं। नंगली आजमाबाद निवासी छात्र पिछले तीन दिन से दोनों छात्राओं को परेशान कर रहा है। शुक्रवार शाम जब छात्रा कॉलेज जा रही थीं तो मवाना बस अड्डे के पास आरोपी ने छेड़छाड़ करते हुए हाथ पकड़ लिया। जातिसूचक शब्द कहते हुए अपहरण की धमकी दी। शाम को जब उन्होंने आरोपी छात्र के परिजनों से शिकायत की तो उन्होंने भी धमकी दी और भगा दिया। जब वह थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे तो आरोपी युवक अस्पताल में भर्ती हो गया और कहा कि उसे पीटा गया है। साथ ही उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। रात में आरोपी पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट करते हुए तोड़फोड़ कर दी। जिसमें एक छात्रा के अपहरण की कोशिश की। पीड़िता का आरोप है कि छात्रा की मां को चोट लगी है। उसके बाद आरोपी पक्ष ने तमंचे से फायरिंग कर दी। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार का कहना है कि कॉलेज में छात्रा का छात्र से किसी बात पर विवाद हो गया था। शुक्रवार शाम को छात्रा के परिजनों ने छात्र को इंचौली में बुरी तरह से पीटा। छात्र की तरफ से छात्रा के पिता और अन्य लोगों पर रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। अब छात्रा छेड़छाड़ का आरोप लगा रही है। पूरे मामले में सीओ सदर देहात जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed