फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   एक ने फांसी लगाई, दूसरे ने जहर खाकर जान दी

एक ने फांसी लगाई, दूसरे ने जहर खाकर जान दी

Fri, 13 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
एक ने फांसी लगाई, दूसरे ने जहर खाकर जान दी
कंकरखेड़ा। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दो युवकों ने आत्महत्या कर ली। दोनों ही मामलों में युवकों के परिजनों ने किसी कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पावलीखास निवासी जुबेर अली (20) पुत्र लीलू मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने जुबेर का शव जंगल में आम के पेड़ पर लटका देखा तो उसके परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि जुबेर मानसिक रुप से बीमार था। इसलिए उसने पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

वहीं थाना क्षेत्र के मेहंदी मोहल्ला में भी एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। यहां भी परिजनों ने किसी प्रकार की कार्रवाई की इंकार से कर दिया। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा दीपक शर्मा का कहना है कि दोनों ही मामलों में परिजनों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद बिना कार्रवाई किए ही शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed