फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   फैसला वापस न लेने पर तैजाब डालने की दे रहे धमकी

फैसला वापस न लेने पर तैजाब डालने की दे रहे धमकी

Sun, 27 May 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 27 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
फैसला वापस न लेने पर तैजाब डालने की दे रहे धमकी
पति पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप
विज्ञापन

मेरठ। एक महिला ने अपने पति पर तेजाब डालने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शनिवार को महिला एसएसपी कार्यालय पर पहुंची आरोपी पति पर कार्रवाई की मांग की। रेलवे रोड निवासी शाजिया ने बताया कि उसका चार साल पहले मकबरा अबू निवासी निजाम के साथ निकाह हुआ था। दो महीने पहले निजाम ने उसे बिना किसी कारण के घर वालों के सामने तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। जिसके बाद रेलवे रोड थाने में निजाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। कई दिनों से निजाम शाजिया पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहा है। पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही। बताया कि दो दिन पहले वह घर आया और तेजाब डालने की धमकी दी। एसएसपी ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed