फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   मोबाइल पर छूट के नाम पर फैला ठगी का जाल

मोबाइल पर छूट के नाम पर फैला ठगी का जाल

Wed, 02 May 2018 02:28 AM IST
Updated Wed, 02 May 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल पर छूट के नाम पर फैला ठगी का जाल
मोबाइल पर छूट के नाम ठगी का जाल
विज्ञापन

मेरठ। यदि आप ऑनलाइन किसी साइट पर छूट देखकर मोबाइल खरीदना चाहते हैं तो संभल जाएं। पिछले एक माह में मोबाइल फोन पर छूट का आश्वासन देकर ठगी करने के साइबर सेल में आधा दर्जन मामले आ चुके हैं। जांच पड़ताल में आया कि ठगी के सरगना राजस्थान और छत्तीसगढ़ में बैठे हैं।
साइबर सेल में एक्सपर्ट कपिल कुमार का कहना है कि ऑनलाइन मोबाइल बेचने के लिए साइट पर उसका फोटो डाला जाता है। उसकी कीमत और छूट के बारे में जानकारी दी जाती है। आरोपी साइट पर ही अपना मोबाइल नंबर भी देते हैं। अधिकांश मामलों में छुट्टी वाले दिन पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कराने की बात कहते हैं। पीड़ित बैंक की छुट्टी की बात कहे तो फिर एक कंपनी के माध्यम से ई ट्रांसफर कराते हैं। आधे पैसे पहले डलवा लिए जाते हैं और आधे पैसे सामान के साथ लेने की बात कही जाती है। दो दिन बाद कोरियर का भी फोटो भेजते हैं कि आपके मोबाइल को पैक कर कोरियर कर दिया है। बाद में डिलीवरी ब्वॉय कॉल करता है कि आपका सामान शहर में आ गया मैं घर पर तभी आऊंगा कि आप पैसे पूरी भुगतान कर देंगे। लेकिन ये कॉल ठगी के सरगना ही राजस्थान और मध्यप्रदेश से करते हैं। पीड़ित को भरोसा दिलाने के लिए अपनी फर्जी आईडी, आधार कार्ड भी भेज देते हैं। एक मामले में सेना के जवान का भी फर्जी तरह से आईकार्ड भेजकर ठगी की गई।
विज्ञापन


29 हजार का मोबाइल 16 में
ब्रह्मपुरी निवासी प्रियेश शुक्ला ने बताया कि एक सोशल साइट पर मोबाइल बेचने के लिए फोटो डाला गया। जिसमें कहा गया कि 29 हजार रुपये का मोबाइल छूट पर 16 हजार रुपये में मिलेगा। मोबाइल पर छूट भी एक सप्ताह तक है। बाद में पीड़ित से आधी रकम पहले ट्रांसफर करा ली और बाकी बचे पैसे मोबाइल देने के वक्त लेने की बात कही गई। अपनी एक फर्जी आईडी भी दी। बाद में मोबाइल बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सारे पैसे ले लिए, पर मोबाइल नहीं आया
शास्त्रीनगर निवासी अतुल ने साइबर सेल में शिकायत की है कि 28 हजार रुपये के मोबाइल के लिए उससे आधे पैसे पहले ट्रांसफर करा लिए। बाद में फोटो भेजकर कहा कि मोबाइल कोरियर से भेज रहे हैं। तीन दिन बाद छुट्टी के दिन एक मोबाइल नंबर से कॉल आई और खुद को डिलीवरी ब्वॉय बताया। तेजगढ़ी चौराहे से फोन करने की बात कही और कहा कि सारे पैसे डाल दो, उसके बाद घर पर मोबाइल पहुंच जाएगा। बचे हुए पैसे भी दे दिए, लेकिन मोबाइल नहीं मिला।

पैसे ट्रांसफर होते ही मोबाइल बंद
गंगानगर निवासी रितेश कुमार बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। छात्र का आरोप है कि बीस दिन पहले उसने एक साइट पर आईफोन पर 50 प्रतिशत की छूट देखी थी। छात्र ने आधे पैसे ट्रांसफर कर दिए। बचे हुए पैसे मोबाइल मिलने के बाद देने की बात कही। गंगानगर में आकर डिलीवरी ब्वॉय ने कहा कि पैसे ट्रांसफर कर दो वह डिवाइडर रोड पर खड़ा है। पैसे ट्रांसफर होते ही, मोबाइल भी बंद हो गया।


ऑनलाइन मोबाइल फोन बेचने के नाम पर ठगी के मामले सामने आए हैं। साइबर सेल की टीम शिकायती पत्र के आधार पर जांच कर रही है। जिनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। - शिवराम यादव, एसपी क्राइम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed