फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   रिश्तेदार महिला ने मारा था पांच साल का बच्चा

रिश्तेदार महिला ने मारा था पांच साल का बच्चा

Tue, 16 Jan 2018 03:13 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 03:13 AM IST
विज्ञापन
रिश्तेदार महिला ने मारा था पांच साल का बच्चा
मेरठ। लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पांच साल के मासूम मन्नान की हत्या उसी की एक महिला रिश्तेदार ने की थी, जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हत्यारोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह पर दबिश दी। लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मासूम की मौत गला घुटने से आई है। अंदेशा कि महिला ने ही मासूम का गला घोटा है।
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट के समर गार्डन निवासी महबूब उर्फ भूरा के पांच साल का बेटे मन्नान का शव रविवार को घर से थोड़ी दूर खाली प्लॉट में मिला था। मासूम को किसने मारा, इसका जवाब किसी के पास नहीं था। इस मामले की जांच में क्राइम ब्रांच और लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर लगे थे। सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि लिसाड़ी गेट में कई जगहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई।
विज्ञापन

इनमें एक फुटेज में एक महिला बच्चे को ले जाती दिखी है। महिला की पहचान महबूब के रिश्तेदार के रूप में हो गई है। पुलिस के मुताबिक महिला और उसके परिवार वाले महबूब के परिवार से अंदर ही अंदर रंजिश रखते थे। उसके चलते महिला ने बच्चे को गला घोंटकर मार दिया। पुलिस ने महिला की तलाश में दबिश दी। लेकिन वह घर से परिवार के साथ फरार हो गई है। पुलिस का कहना है कि महिला को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगवा करते ही मारा मासूम
पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर बताया कि बच्चे की मौत दोपहर 12 बजे से दोपहर दो बजे के बीच में हुई। परिजनों ने बताया कि बच्चा दोपहर 12 बजे से लापता था। दोपहर करीब तीन बजे उसकी लाश मिली। जिससे पुलिस अंदेशा लगा रही कि बच्चे को अगवा करते ही आरोपियों ने मार डाला था। बच्चे के गले पर उंगलियों के निशान मिले हैं। उसे पुलिस को शक है कि महिला ने गला घोटा है।
खास बातें:
- सीसीटीवी कैमरे में कैद आरोपी महिला की तलाश
- गला घोटकर मारा था बच्चा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी मिली
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed