फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कबाड़ी बाजार

कबाड़ी बाजार

Wed, 29 Nov 2017 02:18 AM IST
Updated Wed, 29 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
कबाड़ी बाजार
शादी कर घर बसाना चाहती है सबीना
विज्ञापन

मेरठ। 20 साल की सबीना (काल्पनिक नाम) को देह व्यापार की दलदल से मुक्ति मिलने के बाद अब अपने परिजनों का इंतजार है। पुलिस के सामने युवती ने कहा कि वह शादी कर अपना घर बसाना चाहती है।
पश्चिमी बंगाल के 24 परगना जिले के एक गांव की रहने वाली सबीना को सोमवार को उसी के गांव के एक युवक की मदद से एंटी हृयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने कोठे से मुक्त कराया था। दो अन्य लड़कियों को भी मुक्त कराया गया, जिन्होंने पुलिस के सामने ही क ोठा संचालिका पर बंधक बनाने का आरोप लगाया था। एएचटीयू की एसओ रश्मि चौधरी ने बताया कि तीनों लड़कियों का मेडिकल कराया गया है। जिसके बाद तीनों के बयान दर्ज किए गये। तीनों ने अपने बयान में जबरन बंधक बनाकर देह व्यापार का धंधा कराने का आरोप लगाया। वह परिजनों के साथ जाना चाहती हैं। परिजनों के आने तक कोर्ट के आदेश पर तीनों लड़कियों को नारी निकेतन भेजा गया है। कोठा संचालिका मनीषा और मीना को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पांचवीं तक की थी पढ़ाई
सबीना ने बताया कि उसके परिवार में बड़ा भाई और बहन हैं, दोनों की शादी हो चुकी है। सबीना ने पांचवीं तक पढ़ाई की थी। सबीना का आरोप है कि दो या तीन महिलाओं ने कोठियों में नौकरी दिलाने की बात कहकर संपर्क किया था। उसके बाद नशीला पदार्थ देकर बंधक बनाकर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारा बस चले तो ऐसा ही बदला लें
एएचटीयू थाने में सबीना ने बताया कि छह माह में जितना शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न सहन किया उसे बताया भी नहीं जा सकता। कोठे पर उन्हें गेट का ताला लगा बंधक बनाकर छोटे से कमरे में रखा गया था। कई बार विरोध किया तो कोठा संचालिका और अन्य युवक उन्हें बेरहमी से मारते पीटते थे। कई बार भागने की भी कोशिश की। सबीना और वहीं की रहने वाली दूसरी युवती ने कहा कि हमारा बस चले तो इन दोनों महिलाओं (कोठा संचालिका) से ऐसा ही बदला लें जैसा जुर्म हम झेल रही थीं। गर्म चीमटे से भी युवतियों ने पीटने की बात कही। बाद में महिला पुलिस ने कोठा संचालिका और तीनों लड़कियों को अलग-अलग कर दिया। कई बार लड़कियों ने दोनों महिलाओं से मारपीट की कोशिश भी की।


तीन माह का बेटा है
राते हुए एक लड़की ने कहा कि उसकी शादी हुई थी। माता-पिता की मौत हो चुकी है। तीन माह का उसका एक बेटा भी है। चार माह पहले वह अपनी भाभी के साथ बाहर निकली तो तीन महिलाओं ने उन्हें काम दिलाने का झांसा देकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर मेरठ में बेचा था।

खास बात
देह व्यापार की दलदल से मुक्ति मिलने के बाद युवती ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed