फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   लोहा कारोबारी की अपहरण के बाद हत्या

लोहा कारोबारी की अपहरण के बाद हत्या

Mon, 20 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
लोहा कारोबारी की अपहरण के बाद हत्या
मेरठ। सिविल लाइन क्षेत्र से अपहरण के बाद लोहा कारोबारी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। कारोबारी का खून से लथपथ शव रविवार रात मंगलपांडे नगर में नाले के किनारे खून से लथपथ मिला। पुलिस अफसर घटना की जांच पड़ताल में जुटे थे।
विज्ञापन

सूरजकुंड रोड स्थित देवीनगर निवासी सुनील प्रकाश गर्ग (60) टी आयरन और कच्चे लोहे के कारोबारी थे। उनकी घर के समीप कुछ दूरी पर दुकान और फैक्ट्री है। रविवार शाम चार बजे वह घर से फूलबाग कॉलोनी में जाने की बात कहकर बाइक से निकले थे। रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने काफी तलाश की। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आया। रात में परिजन सिविल लाइन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे। इस बीच कंट्रोल रूम पर सूचना मिली कि मेडिकल क्षेत्र में मंगलपांडे नगर में नाले के किनारे बोरे में बंद शव पड़ा है।
विज्ञापन

पुलिस के साथ कारोबारी के परिजन भी पहुंच गए और शव की शिनाख्त कारोबारी सुनील प्रकाश गर्ग के रूप में की। पुलिस के अनुसार धारदार हथियार से गला काटने के साथ शरीर पर अन्य जगह भी निशान लगे थे। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसपी सिटी मानसिंह चौहान के अनुसार कई स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। सीओ सिविल लाइन के अनुसार तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात
- रविवार शाम को घर से निकले थे लोहा कारोबारी सुनील कुमार गर्ग
- रात में मंगलपांडे नगर के पास नाले किनारे बोरे में बंद मिला खून से लथपथ शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed