फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दिनदहा

दिनदहा

Thu, 14 Sep 2017 02:15 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
दिनदहा
दिनदहाड़े मुठभेड़, खट्टा गैंग का इनामी बदमाश घायल, धरा गया
विज्ञापन

मेरठ/कंकरखेड़ा। नेशनल हाईवे पर बुधवार दिनदहाड़े बाइक लूटकर भाग रहे दो बदमाशों से कंकरखेड़ा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे दबोच लिया गया। जबकि उसका साथी फरार हो गया।
इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा सचिन मलिक के अनुसार हाईवे स्थित योगीपुरम पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान दौराला की तरफ से बाइक पर आते दो युवकों को रुकने का इशारा किया गया तो उन्होंने बाइक दौड़ा दी। पीछा करने पर दोनों बदमाशों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। करीब 10 मिनट तक हुई फायरिंग में पुलिस की एक गोली बदमाश सन्नी काकरान पुत्र नागेंद्र काकरान निवासी गांव पावली खुर्द के पैर में लगी। जबकि उसका साथी सोनू निवासी ब्रह्मपुरी गोलियां चलाते हुए खेतों में फरार हो गया। पुलिस ने घायल सन्नी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मुठभेड़ की सूचना पर एसपी सिटी मानसिंह चौहान, सीओ दौराला विजय प्रकाश समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

खट्टा गैंग का बदमाश सन्नी
इंस्पेक्टर के अनुसार सन्नी कुख्यात बदमाश राहुल खट्टा का साथी रहा है। खट्टा और उसका साथी बिंते मुठभेड़ में मारे गए थे। जिसकेे बाद सन्नी बिंते के भाई मंगत के साथ लूट, डकैती और रंगदारी की कई वारदात कर चुका है। सन्नी पर मुजफ्फरनगर से 12 हजार और मेरठ से पांच हजार इनाम घोषित था। उस पर मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर समेत कई जिलों में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक लूटकर भागे थे
इंस्पेक्टर ने बताया कि सन्नी के कब्जे से 32 बोर का पिस्टल, तमंचा, आठ कारतूस और एक बाइक बरामद हुई। दावा है कि ये आरोपी बाइक लूट की वारदात करके भाग रहे थे। बरामद बाइक लूट की बताई गई है।

तलाश दूसरों की थी, धरा गया कुख्यात
मुठभेड़ से करीब तीन घंटे पहले पावली खास गांव के जंगल में लव कुमार पुत्र श्यौराज निवासी गंगानगर से तीन बदमाशों ने 30 हजार रुपये लूट लिए थे। जिस पर एसएसपी ने जिले के सभी थानेदारों को सड़क पर उतरकर चेकिंग करने के निर्देश दिए थे। पुलिस के हत्थे ये लुटेरे तो नहीं चढ़े। लेकिन मुठभेड़ जरूर हो गयी। वहीं, एसएसपी मंजिल सैनी के अनुसार पुलिस मुठभेड़ में खट्टा गैंग के बदमाश सन्नी के पैर में गोली लगी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। सन्नी पर मुजफ्फरनगर से 12 और मेरठ से पांच हजार का इनाम था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed