फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   करोडो रुपये का ओला कंपनी से लगा चुके चूना

करोडो रुपये का ओला कंपनी से लगा चुके चूना

Sat, 05 Aug 2017 02:48 AM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 02:48 AM IST
विज्ञापन
करोडो रुपये का ओला कंपनी से लगा चुके चूना
डाक्टर का अपहरण कर ओला कंपनी से फिरौती मांगने का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ।
ओला कंपनी में सेंधमारी करने में दोनों भाई माहिर थे। तीन साल में तीन करोड़ से अधिक रुपये का कंपनी को चूना लगा चुके हैं। कंपनी को दोनों भाइयों के कारनामे पता चल गए थे। उसके बाद दोनों भाइयों ने कंपनी से ही पांच करोड़ रुपये लेने के लिए डॉक्टर का अपहरण किया। इस प्लानिंग में कंपनी के दो और कर्मचारी साथ थे।

सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह का कहना है कि दोनों आरोपी अनुज और सुशील के पिता सत्यवीर उर्फ सत्ते ने अपने गांव दादरी में 2013 में जमीन बेची थी। दोनों बेटों को एक-एक कार दिला दी। सुशील बहुत शातिर था। उसका एक दोस्त ओला कंपनी में पहले से था। उसने सुशील की कार कंपनी में लगवा दी। एक दिन में 25-30 बुकिंग आने पर कंपनी ड्राइवर को 10 हजार रुपये रोजाना बोनस देती थी। सुशील ने इसका फायदा उठाया। रिश्तेदार, परिचितों से अलग-अलग नंबरों से बुकिंग के लिए फोन कराकर सुशील कंपनी से बोनस लेने लगा। उसने अनुज की गाड़ी भी लगवाई। दोनों भाई इसी तरह पैसा कमाते रहे। पोल खुली तो उन्होंने कंपनी के वेबसाइट का सॉफ्टवेयर हैक कर लिया। इंटरनेट पर ओला कंपनी की गाड़ी मैप पर एक साल तक चलाई। जहां से कंपनी अनुज के अकाउंट में पैसा भेजती रही। उसकी भी पोल खुली तो अपहरण का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed