{"_id":"5d1e597b8ebc3e3cb8143d2f","slug":"15622700519-modinagar-news73","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनचलों ने अश्लील फब्तियां कसते बीए की छात्रा को छेड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मनचलों ने अश्लील फब्तियां कसते बीए की छात्रा को छेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा का पीछा कर रहे मनचलों को लोगों ने पीटा, पलटाई कार
मुरादनगर। रावली रोड पर एक गांव के पास बृहस्पतिवार शाम कार सवार तीन मनचलों ने फूफा के साथ बाइक पर जा रही बीए की छात्रा का पीछा किया। रास्ते में उससे छेड़छाड़ करने लगे। छात्रा के शोर मचाने पर एकत्र लोगों ने मनचलों को पकड़कर जमकर पीटा और उनकी कार भी पलट दी। उधर, पीड़िता व लोगों का आरोप है कि पुलिस कोर्ट के चक्कर काटने का डर दिखाकर समझौते का दबाव बना रही है।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी बीए फाइनल ईयर की छात्रा बृहस्पतिवार शाम अपने फूफा के साथ बाइक से गांव लौट रही थी। रावली रोड पर कार से पीछा कर रहे तीन मनचलों ने छेड़छाड़ की। फूफा ने कार के आगे बाइक लगाकर कार रुकवाई। शोर मचाने पर लोग आने तो मनचले कार छोड़कर खेतों की ओर भागे, लेकिन लोगों ने दो मनचलों को पकड़ पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों ने मनचलों की कार पलट दी। आरोप है कि पुलिस पीड़ित पक्ष को कोर्ट के चक्कर काटने का डर दिखाते हुए समझौते के दबाव बना रही है। दो दिन पूर्व रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज पर कोचिंग से लौट रही छात्रा के साथ भी मनचलों ने छेड़छाड़ की थी। लोगों ने एक आरोपी पकड़कर पुलिस के सौंपा था। तब भी पुलिस ने मामला रफादफा कर दिया था। उधर, एसएचओ का कहना है कि पीड़ित पक्ष की शिकायत पर जांच की जा रही है।