फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कोचिंग कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, एक दबोचा

कोचिंग कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, एक दबोचा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
कोचिंग कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, एक दबोचा
कोचिंग से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़, एक दबोचा
विज्ञापन

मुरादनगर। रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज पर मंगलवार शाम मनचलों ने कोचिंग से लौट रही छात्रा से अश्लील फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ की। विरोध कर शोर मचाने पर कुछ लोगों ने एक मनचले को पकड़ धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया, बाकी मौके से फरार हो गये।
थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा रेलवे रोड पर कोचिंग कर रही है। मंगलवार शाम छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी। रेलवे स्टेशन आरओबी पर खड़े छह सात मनचलों ने अश्लील फब्तियां कसते छात्रा से छेड़छाड़ की, छात्रा ने विरोध कर शोर मचा दिया। इसी बीच एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेकर लौट रहे कुछ लोग मौके पर आ गये, उन्होंने एक मनचले को मौके पर दबोच लिया, जबकि उसके पांच साथी फरार हो गये। लोगों ने धुनाई कर मनचले को पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप है कि मनचले रोजाना आरओबी और उसके आसपास आती जाती छात्राओं व युवतियों पर फब्तियां कसते हैं। पुलिस को छात्राओं के स्कूल जाने, छुट्टी होने और शाम को रेलवे स्टेशन पुल के पास गश्त करनी चाहिये। जिससे मनचलों पर लगाम लग सके।
विज्ञापन


जमीन विवाद में बेटे ने मां का सिर फोड़ा
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र के खिंदौड़ा गांव में दस बीघा जमीन नाम ना करने पर एक व्यक्ति ने अपनी वृद्घ मां पर हमला करके उसका सिर फोड़ दिया।
घायल वृद्घा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। निवाड़ी थाना क्षेत्र के खिदौड़ा गांव में शैलेंद्री देवी अपने परिवार के साथ रहती हैं। शैलेंद्री के बड़े बेटे की मौत हो चुकी है। जबकि दूसरे बेटे के साथ उनके रिश्ते अच्छे नहीं है। महिला का आरोप है कि बेटे की मौत के बाद दूसरे बेटा जमीन अपने नाम करने के लिए उन पर दबाव बना रहा है। जबकि इस बात को लेकर मंगलवार को मां-बेटे में झगड़ा हुआ। इस दौरान बेटे ने मां पर हमला करके उसका सिर फोड़ दिया और मौके से फरार हो गया। घायल पीड़िता ने अपने बेटे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपी अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थानाप्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घायल वृद्धा को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। वृद्धा को मामूली चोट आई है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed