{"_id":"5d151a618ebc3e3c9a553c44","slug":"156166407720-modinagar-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों हितों की रक्षा के लिए भाकियू ने किया तहसील का घेराव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
किसानों हितों की रक्षा के लिए भाकियू ने किया तहसील का घेराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की समस्याओं पर घेरी तहसील
मोदीनगर। किसानों की गन्ना भुगतान, मुआवजा, बिजली व दूसरी अन्य समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को भाकियू नेताओं ने तहसील मुख्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
दर्जनों की संख्या में भाकियू नेता और कार्यकर्ता बृहस्पतिवार सुबह तहसील मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने तहसील की लॉबी में बैठकर धरना दिया। सीओ व एसडीएम के कार्यालय के सामने भाकियू नेताओं द्वारा धरना दिए जाने के चलते उनका आवागमन अवरूद्ध हो गया। करीब दो घंटे भाकियू सदस्य नारेबाजी करते रहे। इसके बाद भाकियू के जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता एसडीएम डीपी सिंह से मिले और उन्हें ज्ञापन दिया। इसमें उल्लेख किया गया है कि गन्ना भुगतान, एक्सप्रेस-वे का मुआवजा, गांवों में बिजली व पानी की व्यवस्था, आवारा पशुओं को पकड़ने, एमएसपी का वाजिब दाम दिलाना जाए। एसडीएम ने मामले में जल्द कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। धरना प्रदर्शन में वेदपाल मुखिया, जयकुमार मलिक, कुलदीप त्यागी, पप्पी नेहरा, राहुल त्यागी, सतेंद्र त्यागी, जयवीर गुर्जर, पवन कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।