फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   किशोरी का अपहरण करने वाले पांच युवक गिरफ्तार

किशोरी का अपहरण करने वाले पांच युवक गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
किशोरी का अपहरण करने वाले पांच युवक गिरफ्तार
किशोरी का अपहरण करने वाले पांच युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


मुरादनगर। चार दिन पूर्व किशोरी का अपहरण करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को मोदीनगर काजमपुर गांव के पास से बेहोशी की हालत में बरामद किया था। पिता ने गांव निवासी दो युवकों को नामजद कराते हुए एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
एसएचओ ने बताया कि बरामद किशोरी ने पूछताछ के दौरान बताया कि गांव निवासी तीन युवक जबरन अपनी कार में अपहरण कर ले गए थे। इसके बाद चार अन्य युवक बाइक से पीछा करते आए और उसे अज्ञात जगह ले गए। बेहोश होने पर आरोपी मोदीनगर काजमपुर गांव के पास किशोरी को छोड़कर फरार हो गए। एसएचओ ने बताया कि किशोरी द्वारा बताए गए सात आरोपियों में पुलिस ने पांच को मंगलवार रात मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए मनीष, आशीष, पुलकित, रोबिन, फुरकान है। गिरफ्तार युवकों में एक एलएलबी का छात्र भी शामिल है। जबकि दो आरोपी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त कार भी सीज कर दी है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल भी कराया है, जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 22 जून की शाम थानाक्षेत्र के एक गांव से किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद भी परिजनों को उसका सुराग नहीं लगा था। पिता ने गांव निवासी दो युवकों को नामजद कराते हुए एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 24 जून की शाम पुलिस को सूचना मिली कि मोदीनगर काजमपुर के पास एक किशोरी बेहोशी की हालत में पड़ी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अपहृत किशोरी के रूप में उसकी शिनाख्त की। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed