फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   दीवार में कुंबल कर 3.37 लाख रुपये की शराब चोरी

दीवार में कुंबल कर 3.37 लाख रुपये की शराब चोरी

Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
दीवार में कुंबल कर 3.37 लाख रुपये की शराब चोरी
दीवार में कुंबल कर 3.37 लाख रुपये की शराब चोरी
विज्ञापन


खरखौदा। खरखौदा में पेट्रोल पंप के सामने स्थित अंग्रेजी शराब व बीयर शॉप की शुक्रवार रात दीवार काटकर चोरों ने लाखों रुपये कीमत की शराब, बीयर व अन्य सामान चोरी कर लिया। सेल्समैन द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
पेट्रोल पंप के सामने वेब ग्रुप की अंग्रेजी शराब व बीयर शॉप है। जिस पर गांव छतरी निवासी कुलदीप पुत्र राजकुमार व बीयर की दुकान पर सत्यप्रकाश मिश्रा सेल्समैन हैं। कुलदीप के अनुसार शुक्रवार रात 10 बजे शॉप बंद कर घर चले गए। देररात चोरों ने शॉप की पीछे की दीवार में कुंबल कर लिया। चोरों ने शॉप से करीब 40 पेटी अनेक ब्रांड की अंग्रेजी शराब चोरी कर ली। वहीं बीयर शॉप की छत उखाड़कर करीब छह हजार रुपये कीमत की बीयर, इनवर्टर-बैटरी चोरी कर ली। सुबह शॉप खोलने पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर खरखौदा थाना पुलिस पहुंच गई और घटना के बारे में पूछताछ की। पीड़ित सेल्समैन कुलदीप ने पुलिस को बताया कि दोनों शॉप से करीब 3.37 लाख रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब, बीयर व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। सेल्समैन द्वारा खरखौदा थाने में घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

जांच की जा रही है
घटना पर पीड़ित पक्ष की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। मनीष बिष्ट, इंस्पेक्टर खरखौदा।
फैंटम नहीं कर रही गस्त
स्थानीय लोगों के मुताबिक मुख्य बाजार सहित बैंकों के लिए रात में फैंटम गस्त के लिए तैनात की हुई है। पर आरोप है कि फैंटम पर तैनात पुलिसकर्मी गश्त नहीं करते हैं। लोगों के मुताबिक अगर लगातार गस्त होती रहे तो चोरी की घटना न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed