फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पीटकर मजूदर की हत्या करने के मामले में 4 गिरफ्तार

पीटकर मजूदर की हत्या करने के मामले में 4 गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
पीटकर मजूदर की हत्या करने के मामले में 4 गिरफ्तार
पीटकर मजदूर की हत्या करने के मामले में चार गिरफ्तार
विज्ञापन


मोदीनगर। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को चोरी के शक में पीटकर हुई मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने दो सुरक्षाकर्मियों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें लोग मजदूर को बांधकर पीट रहे थे। थाने में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ ने जानकारी दी।

बृहस्पतिवार को मोदी समूह की एक कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने चोरी के शक में एक दिहाड़ी मजदूर की पीटकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद परिजनों व मिल के कंपनी के मजदूरों द्वारा हंगामा किए जाने के बाद मिल प्रबंधन ने खुद का बचाव करते हुए शनिवार को खुद को उक्त दो सुरक्षाकर्मियों व अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार रात को कोतवाली पुलिस ने दो सुरक्षाकर्मियों समेत दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान सीओ केपी मिश्रा ने बताया कि हत्या के मामले में तेल मिल कॉलोनी निवासी मोंटी, नारद व सीकरी गेट निवासी अभिषेक व विश्वकर्मा बस्ती निवासी सुनील को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सरिया व हाथ बांधने में इस्तेमाल हुई रस्सी भी बरामद करा ली गई है। इस दौरान थानाप्रभारी संजीव कुमार शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed