{"_id":"5cfec0b8bdec2207476e4867","slug":"156019934317-sardana-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के रेट को लेकर विवाद, बहन-भाई को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आम के रेट को लेकर विवाद, बहन-भाई को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम के रेट को लेकर विवाद, बहन-भाई को पीटा
सरधना। अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के पास सोमवार को रार्धना निवासी युवक का आम के रेट को लेकर ठेली वाले से विवाद हो गया। जिससे आम विक्रेता ने अपने साथियों को बुलाकर उक्त युवक व उसकी बहन के साथ मारपीट कर दी। जिसको लेकर बाजार में हंगामा हो गया। पीड़ित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा, सूचना पर संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष व अन्य कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और ठेली सड़क पर पलट दी।
रार्धना निवासी गौरव पुत्र सत्यजीत बहन व भांजों के साथ सोमवार को नगर में सामान खरीदने आया था। वह अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट फलों की ठेली पर पर पहुंचकर आम खरीदने लगा। इस दौरान गौरव की आम विक्रेता से रेट को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि ठेली वाले ने गौरव को थप्पड़ मार दिया। जिस पर बहन ने मारपीट का विरोध किया तो ठेली वाले ने बहन के साथ भी मारपीट कर दी। इस बीच ठेली वाले ने अपने साथी बुलाकर पिटाई करा दी। जिसको लेकर बाजार में हंगामा हो गया। गौरव ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। उधर घटना की जानकारी होते ही संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक व अन्य कार्यकर्ता बाजार में मौके पर पहुंचे और पुलिस द्वारा सड़क पर ठेली लगवाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। वहीं कार्यकर्ताओं ने सड़क पर खड़ी ठेली को पलट दिया। इस दौरान पुलिस ने एक ठेली संचालक को हिरासत में लिया। संगीत सोम सेना के प्रदेश अध्यक्ष सचिन खटीक का कहना है कि विधायक संगीत सोम भी कई बार अशोक स्तंभ पुलिस चौकी के निकट सड़क पर ठेली के कारण जाम लगने की बात कह चुके है। वहीं पुलिस से हटवाने की बात भी कही गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसओ धर्मेद्र सिंह राठौर ने बताया कि मामले में तहरीर आई है जांच कर कार्रवाई की जाएगी।