{"_id":"5cfebec4bdec22073f3f343f","slug":"156019884411-kithor-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी के पास मकान से लाखों की चोरी
बौन्द्रा । गांव ललियाना में रविवार रात पुलिस चौकी से 300 मीटर की दूरी स्थित एक मकान से चोरों ने डेढ़ लाख रुपये की नकदी सहित हजारों की ज्वेलरी चोरी कर ली। घटना के समय परिवार के सदस्य छत पर सोए हुए थे। जानकारी पर थाना पुलिस ने जांच की।
ललियाना निवासी शाहनवाज पुत्र ताहिर का परिवार रात में छत पर सोया हुआ था। देररात चोर मकान में घुस आए। चोर कमरों में रखी अलमारी व संदूक से करीब डेढ़ लाख रुपये की नकदी, 80 हजार रुपये की ज्वेलरी और मोबाइल चोर कर ले गए। सुबह होने पर जब परिवार के लोग नीचे आए तो घटना की जानकारी हुई। चोरी की जानकारी पर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित शाहनवाज के अनुसार चोरों ने करीब ढाई लाख रुपये की नकदी व ज्वेलरी सहित अन्य सामान चोरी किया है। पीड़ित ने थाने में अज्ञात के खिलाफ चोरी की तहरीर दी है।
क्षेत्र में बदमाशों व चोरों का आतंक
किठौर थाने के क्षेत्र में बदमाशों व चोरों का आतंक है। रविवार को ही दो बदमाशों ने तेजपुरी खादर में ललियाना निवासी सलिम से बाइक लूट ली। सोमवार को ललियाना गांव मे पुलिस चौकी के बराबर में लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया। सीओ किठौर पंकज कुमार ने बताया कि थाना पुलिस ने घटना में पूछताछ की है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।