फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   जलती गर्मी में तीन घंटे जाम से जूझे लोग

जलती गर्मी में तीन घंटे जाम से जूझे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
जलती गर्मी में तीन घंटे जाम से जूझे लोग
जलती गर्मी में तीन घंटे जाम से जूझे लोग
विज्ञापन


मोदीनगर। वीकेंड की छुट्टी में वाहनों का दबाव बढ़ने के चलते रविवार दोपहर को हाइवे पर तीन घंटे के जाम लगा रहा। भीषण गर्मी में जाम में फंसने के चलते लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

वीकेंड की छुट्टी के चलते रविवार को हाइवे पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। इसके चलते दोपहर को 11 से दो के बीच हाइवे पर भीषण जाम के हालात पैदा हो गए। जाम के चलते सीकरी रोड से लेकर बस स्टेंड व सौंदा रोड से लेकर महेंद्रपुरी गेट तक हाइवे के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग र्गइं। जलती में गर्मी में जाम में फंसने के चलते राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जाम से बचने के लिए बहुत से लोग निवाड़ी रोड से डायवर्ट होकर गंगनहर पटरी मार्ग पर पहुंच गए। साथ ही मेरठ से आने वाले बहुत से दोपहिया वाहन चालकों नेे कादराबाद रजवाहे के मार्ग से होकर गुजरने का विकल्प भी अपनाया। इसके अलावा जाम से बचने के लिए बहुत से लोगों ने हाइवे के किनारे स्थित कॉलोनियों से होकर गुजरने का प्रयास किया। इसके चलते इन कॉलोनियों में भी जाम के हालात पैदा हो गए। तीन बजे के बाद हालात कुछ सामान्य हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed