फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   सोतीगंज में फिर चोरी की बाइक कटती मिली, चार गिरफ्तार

सोतीगंज में फिर चोरी की बाइक कटती मिली, चार गिरफ्तार

Tue, 04 Jun 2019 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
सोतीगंज में फिर चोरी की बाइक कटती मिली, चार गिरफ्तार
मेरठ। सोतीगंज स्थित वाहनों के कमेले में तीन मिनट में बाइक काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने चार कबाड़ी गिरफ्तार कर कटी हालत में बाइक मौके से बरामद की है। छापामारी के दौरान सोतीगंज में खलबली मच गई और बाजार बंद हो गया। पुलिस आरोपियों को सदर थाने ले गई, जहां उनको छुड़वाने के लिए सिफारिशों का दौर चला।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मेरठ और गाजियाबाद से वांटेड शिब्बू उर्फ साबू निवासी कश्मीरी मोहल्ला देहली गेट सोतीगंज स्थित अपने गोदाम पर सोमवार दोपहर चोरी की बाइक कटवाते पकड़ा गया। एक मुखबिर ने सदर पुलिस को सूचना दी थी, जिस पर एसओ सदर विजय गुप्ता ने टीम को साथ लेकर छापा मारा। जहां पर तीन मिनट में एक अपाचे बाइक काटते शिब्बू और उसके साथी जुबेर, जुनेद और सुहेल को गोदाम से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस को देखकर सोतीगंज के कबाड़ियों की भीड़ लगनी शुरू हुई तो पुलिस ने लाठी फटकारकर कबाड़ियों को खदेड़ दिया। पुलिस शिब्बू के गोदाम के बाद राहुल काला के गोदाम की तरफ चली तो कबाड़ियों ने अपनी दुकानें बंद करनी शुरू कर दी। इससे पहले मामला आगे बढ़ता, पुलिस शिब्बू समेत चारों कबाड़ियों को सदर थाने ले आई। इसकी जानकारी लगते ही कबाड़ियों के परिवार वाले और पुलिस से साठगांठ करने वाले भी थाने आने शुरू हो गए। हालांकि देर शाम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवालात में चिल्लाया शिब्बू, चौंके पुलिस वाले
सदर थाने की हवालात का नजारा भी देखने लायक था। हवालात में बंद वाहन माफिया शिब्बू पुलिसकर्मियों को नाम से बुला रहा था। वो बार-बार कहता रहा कि आप भाई लोग तो मेरे बारे में जानते ही हैं। पुलिसकर्मियों ने आरोपी शिब्बू को जमकर फटकार भी लगाई। कहां, अपनी औकात में रहे। हम पुलिस वाले है, तुझसे हमारा क्या लेनादेना। बाद में सदर एसओ और सोतीगंज चौकी इंचार्ज ने शिब्बू से पूछताछ की। जिसमें दूसरे थाने के तीन सिपाहियों के नाम शिब्बू ने बताए ।
मंत्री जी से सिफारिश करूं क्या
पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी की मां सपा के पूर्व मंत्री के घर पर काम करती है। आरोपी की मां बोली कि मैं मंत्री जी से सिफारिश करा दूं क्या। तभी एक पुलिस वाला बोला कि अब सपा नहीं भाजपा सरकार है। कोई सिफारिश नहीं चलेगी। महिला अपने बेटे को बेकसूर बताती रही। उसने बताया कि बेटा रोजे से है और दुकान पर दही लेने गया था। कबाड़ियों से उसका कोई लेना देना नहीं है। पुलिस ने जांच कराने की बात कहीं है।

वांटेड शिब्बू को पकड़ो-छोड़ो का चला खेल
पुलिस के मुताबिक कबाड़ी शिब्बू मेरठ में गंगानगर व गाजियाबाद में इंदिरापुरम थाने से वाहन चोरी के मामले में वांटेड है। शिब्बू को पकड़ो और फिर छोड़ने का खेल एक महीने से मेरठ में चल रहा था। पुलिस उसे पकड़ती थी और फिर साठगांठ करके छोड़ देती थी। इसको लेकर मेरठ पुलिस की काफी किरकिरी भी हुई। सोमवार को सदर पुलिस ने इस खेल पर विराम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed