फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   कंटेनर चालक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

कंटेनर चालक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया

Thu, 23 May 2019 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2019 02:47 AM IST
विज्ञापन
कंटेनर चालक की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया
मैनपुरी के ध्यानार्थ
विज्ञापन

मेरठ-करनाल हाईवे पर सरधना थाना क्षेत्र के नानू गांव के पास की वारदात
सरधना (मेरठ)। मेरठ-करनाल हाईवे पर नानू गांव के समीप खेत में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। कुछ दूर ही हाईवे किनारे बाइकों से लदा कंटेनर खड़ा था। पुलिस ने शव की शनाख्त जिला मैनपुरी के थाना करावली क्षेत्र अंतर्गत गांव सूरजपुर निवासी कंटेनर चालक सतेंद्र (27) पुत्र अजीत के रूप में की। वहीं, सतेंद्र के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताया है।

पुलिस के अनुसार कंटेनर पर लिखे नंबर पर संपर्क किया गया तो कंटेनर के मालिक ने चालक का नाम और पता बताया। सतेंद्र की जेब से मिले मोबाइल फोन से उसके परिजनों से संपर्क किया गया। एसएसआई सरधना अमित कुमार ने बताया कि सतेंद्र का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। कंटेनर को कब्जे में लिया गया है। सतेंद्र कंटेनर में नालागढ़ हरियाणा से बाइक पटना ले जा रहा था। एसएसआई ने बताया कि कंटेनर नानू में एक मकान से भी टकराया था। इससे मकान के अलावा कंटेनर भी क्षतिग्रस्त हुआ था। अभी मामले की जांच जारी है। हालांकि परिजनों की तरफ से अभी तहरीर नहीं दी गई है। उधर, सूचना पाकर शाम को थाने पहुंचे सतेंद्र के परिजनों ने इसे हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया। आरोप है कि सतेंद्र के शरीर पर चोट के निशान थे। एक गाड़ी काफी समय से कंटेनर का पीछा कर रही थी। गाड़ी सवार लोगों ने ही लूटपाट के बाद हत्या करके शव पेड़ से लटकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed