{"_id":"5ce314b2bdec22071e6d608d","slug":"155838589517-meerut-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार की रकम लेने गया दूधिया लापता, लूट के बाद अनहोनी की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उधार की रकम लेने गया दूधिया लापता, लूट के बाद अनहोनी की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधार दी गई रकम वसूलने के बाद घर लौट रहा था दूध व्यापारी
खेत में पड़ी मिली बाइक, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
कंकरखेड़ा (मेरठ)।
उधार दी गई रकम वसूलने के बाद घर लौट रहा दूधिया संदिग्ध हालात में लापता हो गया। परिजनों ने तलाश की तो दूधिया की बाइक हाईवे पर सड़क किनारे एक खेत में मिली। तीन लाख रुपये भी गायब थे। परिजनों ने लूट के बाद दूधिया से अनहोनी की आशंका जताई है।
जानी के गांव ढढरा निवासी सन्नी पुत्र अतर सिंह ने थाने में दी तहरीर में बताया है कि उसका बड़ा भाई विनोद (36) दूध का काम करता है। उससे कई लोगों को रुपये उधार दे रखे हैं। रविवार शाम करीब 04 बजे उसने परिजनों को बताया था कि वह किसी को उधार दी गई रकम लेने के लिए शहर जा रहा है। देर से घर लौटेगा। विनोद अपनी डिस्कवर बाइक से शहर गया था। परिजनों का कहना है कि उसके बाद वह घर नहीं लौटा। मोबाइल पर संपर्क किया तो वह भी स्विच ऑफ बताता रहा। परिजनों ने लूट के बाद विनोद के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर एपी मिश्रा ने बताया कि विनोद की डिस्कवर बाइक भोला रोड पर सड़क किनारे खेत में पड़ी मिली है। बाइक में रखे पैसे गायब मिले हैं। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल सुराग नहीं लगा है।
रुपये लेकर धर्मकांटे पर गया था विनोद
भाई सन्नी ने बताया कि घर से निकलने के बाद विनोद रोहटा रोड स्थित संगम धर्मकांटे पर गया था। यह कांटा गांव के ही गौरव व कपिल का है। दोनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि विनोद उनके पास आया था। उसको फोन कर किसी ने रुपये देने के लिए बुलाया था। करीब एक घंटे बाद पैसे लेकर वह दोबारा कांटे पर आया था। उन्हीं के सामने विनोद में बाइक की गद्दी के नीचे तीन लाख रुपये रखे थे। रविवार शाम करीब छह बजे वह गांव जाने की बात कहकर चला गया था। कांटे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी पूरी घटना कैद मिली।