{"_id":"5c0ecf0abdec2241595bae96","slug":"15444744172-sardana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपसाड़ में धार्मिक स्थल के निकट रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर विवाद गर्माया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कपसाड़ में धार्मिक स्थल के निकट रास्ते पर अतिक्रमण को लेकर विवाद गर्माया
Updated Tue, 11 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरधना। कपसाड़ गांव में धार्मिक स्थल संत रविदास मंदिर के रास्ते की जगह पर अतिक्रमण एवं एक मकान का गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में तनाव बना हुआ है। संत रविदास मंदिर कमेटी के सदस्य इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को एसडीएम अमित कुमार से मिले। इस पर एसडीएम ने पुलिस को जांचकर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। फिलहाल दोनों पक्षों में तनाव बना हुआ है।
कोतवाली क्षेत्र के कपसाड़ गांव में रविदास मंदिर है। मंदिर के बराबर में रास्ता जा रहा है। उसके बराबर में कुछ भूमि खाली पड़ी है। मंदिर कमेटी के सदस्यों का आरोप है कि मकान मालिक मंदिर की जगह में गेट एवं रास्ते पर सीढ़ियों का निर्माण कर रास्ता अवरुद्ध करने का प्रयास कर रहा है। जिसकी पूर्व में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है। इस मामले में संत रविदास मंदिर पक्ष से लोग एसडीएम अमित कुमार से मिले और मंदिर व रास्ते की भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण तथा गेट लगाने के प्रयास को रोके जाने की मांग की है। एसडीएम ने पुलिस को मामले की जांचकर कार्रवाई कराने और इस दौरान तहसील टीम के साथ पैमाइश कराकर विवाद का निस्तारण करने का आदेश दिया है। इस मौके पर शिकायत करने वालों में शीशपाल, रविकुमार, वेदप्रकाश, धर्मेंद्र, हरेंद्र, बबलू, ओमपाल, वीरेंद्र सिंह, हरि सिंह आदि मौजूद रहे। इस मामले में सलावा चौकी प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में है। किसी को भी सरकारी रास्ते अथवा मंदिर की भूमि पर अवैध कब्जा नहीं करने दिया जाएगा।
मुख्य बातें
एसडीएम ने पुलिस को दिया कार्रवाई करने का आदेश