फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   पंचों के दबाव में किशोरी के परिजनों ने नहीं दी तहरीर-पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को छोडा

पंचों के दबाव में किशोरी के परिजनों ने नहीं दी तहरीर-पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को छोडा

Mon, 10 Dec 2018 02:11 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
पंचों के दबाव में किशोरी के परिजनों ने नहीं दी तहरीर-पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी अधेड़ को छोडा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सरधना। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ग्रामीण द्वारा किशोरी से दुष्कर्म एवं उसके गर्भवती होने का मामला चर्चा में आया। इस मामले में पंचायत बैठी थी। वहीं, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया था। पुलिस ने उसे तीन दिन तक हिरासत में रखा। सोमवार को गांव में फिर से पंचायत बैठी। इस पर किशोरी पक्ष को रुपये आदि का लालच देकर एवं लोकलाज का भय दिखाया। इस पर उसने कानूनी कार्रवाई से कदम वापस खींच लिये। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया।
कोतवाली क्षेत्र की मुल्हैड़ा चौकी के गांव में एक किशोरी से 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा कई महीने तक दुष्कर्म करने तथा उसके गर्भवती होने का मामला करीब चार-पांच दिन पूर्व सामने आया। इसके चलतेे आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर गांव में पंचायत हुई। पंचों ने पहले पांच लाख रुपये दंड के रूप में किशोरी के परिजनों को देने की बात कही। वहीं, कुछ पंचों ने मामला दो-तीन लाख रुपये में निपटा देने की बात कही। किसी तरह इसकी भनक मुल्हैड़ा चौकी पुलिस को लगी। इस पर मुल्हैड़ा चौकी इंचार्ज राजकुमार गांव पहुंचे और पंचायत के बीच से ही आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने किशोरी के परिजनों से लिखित शिकायत करने को कहा, लेकिन पंचों ने किशोरी के परिजनों पर बराबर दबाव बनाए रखा। दुष्कर्म का आरोपी संपन्न है जबकि किशोरी का परिवार गरीब है। इसके चलते पीड़ित किशोरी के परिजनों ने थाने में तहरीर नहीं दी। कुछ पंचों ने रुपये के लेनदेन का विरोध किया और आरोपी को गांव से निकाल देने की बात कही। इस मामले में तीन-चार दिन तक गांव में चर्चा रही। सोमवार को मामले में फिर से पंचायत बैठी। वहीं, मुल्हैड़ा चौकी पुलिस ने भी कई दिन आरोपी को हिरासत में रखने के बाद कार्रवाई किए बिना छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि जब पीड़ित किशोरी के परिवार वाले तहरीर नहीं दे रहे तो पुलिस आरोपी को किस आधार पर जेल भेजे।
विज्ञापन

वर्जन
मामला संज्ञान में है। क्षेत्र के एक गांव से तीन-चार दिन पूर्व एक ग्रामीणद्वारा किशोरी से दुष्कर्म का मामला चर्चा में आया। सोमवार तक भी पीड़ित किशोरी अथवा उसके परिजनों द्वारा थाने में तहरीर नहीं दी गई। कुछ लोग किशोरी द्वारा झूठा आरोप लगाने तथा उसे मंदबुद्धि बता रहे हैं। फिलहाल तहरीर नहीं मिलने पर आरोपी को बिना कार्रवाई किए छोड़ दिया है।-राजकुमार सिंह, इंचार्ज मुल्हैड़ा चौकी
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित पक्ष से तहरीर नहीं मिलने पर आरोपी को छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed