{"_id":"5c0d7b5fbdec2241cc618b54","slug":"15443874633-mawana-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड के बाद गिरफ्तार बदमाश को सीजेएम के यहां पेश किया।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड के बाद गिरफ्तार बदमाश को सीजेएम के यहां पेश किया।
Updated Mon, 10 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुठभेड़ में घायल बदमाश को जेल भेजने के आदेश
मवाना। पुलिस ने शनिवार देर शाम मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार इनामी बदमाश को सीजीएम के यहां पेश किया जहां से बदमाश को जेल भेजने के आदेश दिए गए। वर्तमान में घायल बदमाश प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस बदमाश के फरार साथी का सुराग लगाने में नाकाम रही है।
उल्लेखनीय है कि मवाना पुलिस ने शनिवार की देर रात बहसूमा बाईपास पर भैंसा गांव के पास पिकअप सवार लोगों को रोकने का प्रयास किया था। जिसमें सवार लोगों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए गाड़ी छोड़कर जंगल में भागने का प्रयास किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने बदमाशों को घेरकर फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया था। जिसने अपना नाम शराफत पुत्र अशरफ निवासी मवाना हाल निवासी मीरापुर बताया था। जबकि बदमाश का साथी पुलिस के हाथ नहीं आ सका था। पुलिस ने घंटों काबिंग की, लेकिन फरार बदमाश का सुराग नहीं लगा सकी। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, एक खोखा तथा एक जीवित कारतूस सहित दो चोरी की बाइक बरामद होने का दावा किया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि इलाज के बाद शराफत का चालान कर सीजेएम के यहां पेश किया। जहां से उसको जेल भेजे जाने का आदेश हुए है। वर्तमान में गोली लगने से घायल होने के कारण बदमाश प्यारेलाल अस्पताल में भर्ती है। जहां ठीक होने के बाद उसको जेल भेजा जाएगा। शीघ्र ही आरोपी के दूसरे फरार साथी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष के निधन पर शोक जताया
मवाना। ब्राह्मण उत्थान समिति की बैठक में संगठन के प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया। समिति की बैठक में राजकुमार शर्मा प्रदेश अध्यक्ष सांधन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। बाद में दो मिनट का मौन रखकर उनको श्रद्धांजलि दी। अध्यक्षता सत्यपाल शर्मा तथा संचालन सुरेंद्र दीक्षित ने किया। राजीव शर्मा, अशोक शर्मा, अनिल शर्मा, अमित शर्मा, अनुज शर्मा, रामदेव शर्मा, ओमकार शर्मा, संगीता शर्मा आदि उपस्थित रहे।