{"_id":"5c098e1fbdec2241885d52af","slug":"154413012113-laward-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन के देवर परबया शादी का झांसा देने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन के देवर परबया शादी का झांसा देने का आरोप
Updated Fri, 07 Dec 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
दौराला। एक युवती ने अपने बहन के देवर पर तीन साल से शादी का झांसा देने और शादी करने पर 20 लाख रुपए दहेज मांगने का आरोप लगाया। युवती ने दौराला थाने में तहरीर दी है।
दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने बताया कि उसकी बहन की शादी चार साल पहले मेरठ निवासी एक युवक से हुई थी। बताया कि पिछले तीन सालों से उसका प्रेम-प्रसंग उसकी बहन के देवर से चल रहा है। बहन का देवर तभी से उससे शादी करने की बात कह रहा था। उसने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो बहन के देवर ने शादी करने से इनकार कर दिया और शादी करने पर 20 लाख रुपये दहेज की मांग की है। युवती ने आरोपी के खिलाफ दौराला थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।